16 APRTUESDAY2024 10:32:13 PM
Nari

स्किन टाइप के हिसाब से बनाएं उबटन तभी आएगा चेहरे पर Natural Glow

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jan, 2021 10:51 AM
स्किन टाइप के हिसाब से बनाएं उबटन तभी आएगा चेहरे पर Natural Glow

महिलाओं को स्किन से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए वे अपनी डेली स्किन केयर रुटीन में कैमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर कई बार इससे अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। असल में, इसके पीछे का कारण हर किसी की स्किन टाइप अलग होना होता है। ऐसे में त्वचा की केयर भी उसी हिसाब से करने की जरूरत होती है। इसके लिए चेहरे पर उबटन का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें सभी चीजें नेचुरल होने से त्वचा की कोमलता से सफाई होने के साथ बढ़ती उम्र की निशानियों को कम करने में मदद मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको स्किन टाइप के हिसाब से अलग-अलग उबटन बनाने व लगाने का तरीका बताते हैं...

1. ड्राई स्किन के लिए ओट्स उबटन

 

सामग्री-

ओट्स पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 
चंदन- 1 बड़ा चम्मच
नीमपाउडर- 1/2  छोटा चम्मच
बेसन- 3  छोटे चम्मच 
हल्दी- चुटकीभर
सौंफ पाउडर- चुटकीभर
बादाम- 6-7 (रातभर भिगे और पीसे हुए)
पानी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले एक कटोरी में सभी चीजें मिलाएं। 
2. तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 
3. 15 मिनट तक रहने दें। 
4. बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 

ओट्स, चंदन, बेसन चेहरे की डेड स्किन सैल्स साफ करके नई त्वचा दिलाने में मदद करता है। नीम व हल्दी पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों को दूर करता है। ऐसे में चेहरा साफ और जवां नजर आता है। ऐसे में इस फेसपैक को लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर त्वचा गहराई से पोषित होती है। स्किन में लंबे समय तक नमी बरकरार रहने के साथ चेहरा साफ, निखरा, ग्लोइंग व जवां नजर आता है। 

2. ऑयली स्किन के लिए चंदन उबटन

 

सामग्री-

चंदन- 1 बड़ा चम्मच
बेसन- 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
 कच्चा दूध- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि- 

1. एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 
2. 10 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। 

ऑयली स्किन टाइप वालों के लिए यह फेसपैक काफी फायदेमंद रहेगा। यह त्वचा में मौजूद एक्सट्रा ऑयल साफ करके स्किन को गहराई से पोषण पहुंचाएगा। ऐसे में त्वचा पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, डार्क सर्कल आदि साफ होकर चेहरा एकदम साफ और ग्लोइंग नजर आएगा। 

3. सेंसेटिव स्किन के लिए बादाम उबटन

 

सामग्री-

बादाम- 8-9 (रातभर भिगे)
बेसन- 1 कप
नीम पाउडर- चुटकीभर
सौंफ पाउडर- 1/2 चम्मच
गुलाब जल- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले बादाम को छील कर उसका पेस्ट बनाएं। 
2. अब एक बाउल में सारी सामग्री मिलाएं। 
3. तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। 
4. 10 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से धो लें। 

सेंसेटिव स्किन वालों के लिए बादाम का यह फेसपैक बेहद कारिगर रहेगा। यह त्वचा को कोमलता से साफ करके डेड स्किन सैल्स को रिपेयर करेगा। ऐसे में दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयों, झुर्रियों, डार्क सर्कल, ब्लैक हैड्स आदि की परेशानी दूर होगी। स्किन को गहराई से पोषण मिलने पर चेहरा बेदाग, मुलायम, ग्लोइंग, जवां व खिला-खिला नजर आएगा।

Related News