23 APRTUESDAY2024 2:47:32 PM
Nari

40 साल की उम्र में अक्षय कुमार की बहन ने की थी 3 बच्चों के पिता से शादी, एक बात पर अपनी लाडली से खफा हो गए थे एक्टर!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 29 Jun, 2022 04:34 PM
40 साल की उम्र में अक्षय कुमार की बहन ने की थी 3 बच्चों के पिता से शादी, एक बात पर अपनी लाडली से खफा हो गए थे एक्टर!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिर से लाइमलाइट में है अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर। फिल्म में वो चार बहनों के भाई का किरदार निभा रहे। फिल्म में अक्षय बहनों के लिए दूल्हा ढूंढ रहे हैं लेकिन क्या आप जानते है कि अक्षय रियल लाइफ में बहुत ही पोजेसिव भाई है। उनके लिए भी अपनी बहन की खुशी से ज्यादा कुछ नहीं। कम ही लोग जानते है कि रियल लाइफ में अक्षय की एक छोटी बहन है अल्का भाटिया। अल्का लाइमलाइट से दूर रहती है।

एक वक्त में अपनी बहन से खफा हो गए थे अक्षय

यूं तो अक्षय कुमार अपनी बहन अल्का भाटिया से बेहद प्यार करते हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब इन भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ गई थी और ये सब  हुआ था अल्का की दूसरी शादी के दौरान...दरअसल, 40 साल की उम्र में अलका ने दिल्ली के बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी के साथ शादी करने का फैसला लिया था। सुरेंद्र हीरानंदानी कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वही, एक तरफ अल्का अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी वही अक्षय को उनका यह रिश्ता पसंद नहीं था और वो अपनी बहन से काफी नाराज हो गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

15 साल बड़े शख्स के साथ अल्का ने की थी दूसरी शादी

इस नाराजगी का कारण अल्का और सुरेंद्र हीरानंदानी के बीच उम्र का फासला था। सुरेंद्र हीरानंदानी अल्का से 15 साल बड़े है और 3 बच्चों के पिता भी। दरअसल, अल्का और सुरेंद्र दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। अल्का की पहली शादी से एक बेटी है सिमर भाटिया, जोकि न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है।

पहले तलाक के बाद अक्षय के पास रहने लगी थी अल्का

पहले तलाक के बाद अल्का अपने भाई और भाभी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई में ही रहने लगी थी। बाद में जब अल्का ने सुरेंद्र के साथ दूसरी शादी करने का फैसला लिया था तो अक्षय नाराज हो गए थे लेकिन बहन की जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा। ये शादी काफी प्राइवेट हुई थी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। वही अक्षय की नाराजगी वक्त के साथ दूर हो गई। अब वो अपनी बहन के साथ स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते है और अक्सर उनके साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अल्का अपने भाई अक्षय कुमार को प्यार से राजू कहकर बुलाती हैं। अल्का की अपनी भाभी ट्विंकल खन्ना के साथ भी अच्छी बॉडिंग है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

क्या करती है अक्षय कुमार की बहन?

अल्का एक हाउसवाइफ होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी है। वे अपने पति की कंस्ट्रक्शन कंपनी को संभालती है साथ ही वे फिल्म प्रोड्यूसर भी है। भाई की मदद से अल्का अपना प्रोडक्शन हाउस चलाती है। बता दें कि अल्का ने दिल्ली के चांदनी चौक एरिया के एक छोटे से स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। फिर उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मुंबई से किया।

Related News