24 APRTHURSDAY2025 2:27:44 AM
Nari

Kunika ने किया उदित नारायण का बचाव कहा- 'लड़की भी जानती थी तो क्या पुरुष अकेला जिम्मेदार?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Mar, 2025 09:57 AM
Kunika ने किया उदित नारायण का बचाव कहा- 'लड़की भी जानती थी तो क्या पुरुष अकेला जिम्मेदार?

 नारी डेस्क: मशहूर सिंगर उदित नारायण का कुछ हफ्ते पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी महिला Fans को kiss करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर जमकर विवाद हुआ और सोशल मीडिया पर सिंगर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस विवाद पर अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने अपनी राय दी है और उदित नारायण का बचाव किया है।

कुनिका ने किया उदित नारायण का बचाव

कुनिका ने इस विवाद पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "अगर आपकी थाली में लड्डू सजकर आएं तो क्या आप उसे नहीं खाएंगे?" उनका यह बयान इस ओर इशारा करता है कि जब किसी को अच्छा मौका मिलता है, तो उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। कुनिका का मानना है कि उदित नारायण का इरादा गलत नहीं था, लेकिन उन्होंने किस गलत स्थान पर किया। उन्होंने कहा, "गाल पर किस कर देते तो शायद ठीक होता।"

PunjabKesari

लड़की भी थी इस घटना का हिस्सा 

कुनिका ने इस पर आगे कहा, "यह वीडियो पुराना था, शायद दो साल पुराना, और इसमें किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केवल उदित नारायण को ही क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि लड़की भी इस घटना में शामिल थी। "अगर लड़की खुद सामने आई और उसे कोई आपत्ति नहीं थी, तो पुरुष को ही दोषी क्यों ठहराया जाए?" कुनिका ने कहा।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भी करती रहीं काम ये बॉलीवुड हसीनाएं, जानिए कौन-कौन हैं ये Supermoms

स्टेज शो के दौरान इमोशन्स का असर

कुनिका ने इस बारे में और विस्तार से बताते हुए कहा कि स्टेज पर शो करते वक्त कलाकार बेहद उत्साहित होते हैं और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। इस माहौल में कभी-कभी वे ऐसे कदम उठाते हैं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती। उन्होंने कहा, "यहां तक कि महिला प्रशंसक भी जानती थी कि स्टेज पर कलाकार का इमोशन अलग होता है। इस वजह से लड़की को नहीं आना चाहिए था।"

PunjabKesari

कुछ लोग मानते हैं कि वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया

कुनिका ने यह भी कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि क्योंकि उदित नारायण को पद्म भूषण मिलना था, इसलिए विरोधियों ने यह वीडियो जानबूझकर वायरल किया।

इस तरह, कुनिका ने महिलाओं के व्यवहार पर भी सवाल उठाया और कहा कि केवल पुरुष को दोषी ठहराना सही नहीं है, क्योंकि महिला प्रशंसक भी इस घटना का हिस्सा थीं।
 

  

Related News