24 APRWEDNESDAY2024 5:59:22 PM
Nari

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट हुई फिक्स ! इस दिन बनेगी सूरज की दुल्हनिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jan, 2022 01:56 PM
टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट हुई फिक्स ! इस दिन बनेगी सूरज की दुल्हनिया

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है। खबरों की मानें तो वह इसी महीने सात फेरे लेने जा रही हैं। मौनी पिछले लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही है और अब  जल्द ही उनके साथ नए रिश्ते में बंधने जा रही हैं। 

PunjabKesari

वैसे तो मौन ने खुल कर कभी भी सूरज नाम्बियार के साथ अपनी रिलेशनशिप की चर्चा नहीं की है। मगर 2021 में पहली बार  सूरज का नाम सामने आया था जब कुछ तस्वीरों में मौनी को उनके साथ देखा गया था। खबरों की मानें ताे यह दोनो  27 जनवरी को गोवा में सात फेरे लेकर हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।  

PunjabKesari

खबरों तो यह भी कहती है किशादी के वेन्यू के लिए एक फाइव स्टार रिसॉर्ट बुक किया गया है और मेहमानों को Invitation भी भेज दिया है। साथ ही मेहमानों को इस बारे में किसी को कुछ भी बताने के लिए मना किया  गया है। 

PunjabKesari

इसके अलावा सभी गेस्ट्स से अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कैरी करने के लिए भी कहा गया है। शादी के बाद एक ग्रैं पार्टी की भी योजना है, जिसमें मौनी रॉय के करीबी दोस्त और डांस रियलिटी शो के एल्यूमनी प्रतीक उतेकर और राहुल शेट्टी पर फॉर्म देंगे। 

PunjabKesari

शादी में एकता कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आशिका गोराड़िया समेत कई करीबी दोस्तों के शामिल होने की भी चर्चा है।  वैसे तो मौनी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना नहीं पसंद लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मौनी के घर पर उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

PunjabKesari

लॉकडाउन के वक्त मौनी ने दुबई में अपनी बहन, जीजा और बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया था और इसी दौरान उनकी नजदीकियां सूरज से बढ़ी। दुबई में मौनी ने सूरज की फैमिली के साथ भी अच्छा वक्त बिताया।  मौनी लाइमलाइट में तब आई जब उन्होंने सीरियल 'देवों के देव महादेव' में सती का रोल प्ले किया। मौनी टीवी सीरियल नागिन से घर-घर में छा गई। लोगों ने मौनी को नागिन के रोल में काफी पसंद किया।
 

Related News