28 APRSUNDAY2024 11:04:12 PM
Nari

बदलते मौसम में बच्चों को जरूर सिखा दें ये 4 Habits, टल जाएगा बीमारी का खतरा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Feb, 2024 02:27 PM
बदलते मौसम में बच्चों को जरूर सिखा दें ये 4 Habits, टल जाएगा बीमारी का खतरा

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की और भी ज्यादा जरूरत होती है। सर्दियां जा रही हैं, लेकिन जाती हुई सर्दी और भी खतरनाक होती है। इस दौरान जरा सी भी डाइट को लापरवाही या स्वेटर नहीं पहनने की गलती भारी पड़ सकती है। सबसे ज्यादा इसका खतरा बुजुर्गों और बच्चों को ही होता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। बुजुर्ग तो ज्यादातर घर पर रहते हैं पर बच्चों का क्या? वो दोस्तों के साथ खेलने निकल जाते हैं,  स्कूल भी जाते हैं। आप हर समय उनका ध्यान नहीं रख सकते न। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें कुछ चीजें सिखा दें।  ये Habits उनके बड़े होने पर भी काम आएगी और बीमारी का खतरा टल जाएगा।

बार- बार हाथ धोना

बदलते मौसम के एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। ये ज्यादातर गंदा सामना छूने या हाथ मिलाने से फैलता है। हाथों के जरिए ये शरीर के अंदर तक पहुंच जाता है। इसलिए बच्चों को बार- बार हाथ धोने की आदत लगाएं। इससे बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

PunjabKesari

डाइट का रखें विशेष ख्याल

बदलते मौसम के हिसाब से डाइट होना भी बहुत जरूरी है। बच्चे ऐसा नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि मौसम के अनुसार डाइट में बदलाव न कर पाने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है। आप उन्हें मौसम के हिसाब से डाइट दें।

PunjabKesari

बाहर के खाने से करें परहेज

बच्चों को अक्सर बाहर की चीजें खाने की आदत होती है, लेकिन ये अनहेल्दी तो होती है, इससे ही इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए बच्चों को जंक फूड बिल्कुल भी न दिलवाएं। 

नियमित रूप से एक्सरसाइज

व्यायाम करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे बॉडी फिट तो रहती ही है, साथ में बीमारियां भी कोसों दूर रहती हैं। बदलते मौसम में इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बच्चों को एक्सरसाइज सिखा सकते हैं। रोजाना दिन में कम से कम 1 पांच दिन एक्ससाइज अपने बच्चों से भी करवाएं। इससे वो स्वास्थ रहेंगे और future के लिए उन्हें एक हेल्दी आदत में लग जाएगी।

PunjabKesari

Related News