26 APRFRIDAY2024 10:04:09 AM
Nari

मटर स्टोर करने में अपनाएं यह ट्रिक, सालभर रहेंगे एकदम फ्रेश

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Aug, 2021 04:25 PM
मटर स्टोर करने में अपनाएं यह ट्रिक, सालभर रहेंगे एकदम फ्रेश

मौसम भले कोई भी हो लोग चावल, पुलाव, सब्जी आदि में मटर डालना पसंद करते हैं। वहीं मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व अन्य जरूरी तत्व होते हैं। इसके सेवन से बेहतर तरीके से शारीरिक विकास होता है। वहीं कुछ महिलाएं तो मटर के दानों को एक बार में निकालकर कई दिनों तक इस्तेमाल करती है। मगर सर्दी के मुकाबले में गर्मी के मौसम में मटर लंबे समय तक ताजा नहीं रह पाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं बाजार से फ्रोजन मटर खरीद लेती है। मगर आप फ्रोजन मटर खरीदने की जगह पर आसान तरीके से इसे घर पर ही स्टोर कर सकती है।

 

चलिए आज हम आपको घर पर सिंपल व स्टेप बॉय स्टेप तरीके से मटर स्टोर करने की ट्रिक बताते हैं। इसकी मदद से आप करीब 1 साल तक ताजी मटर खाने का मजा ले सकती है।

 

मटर स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

- सबसे पहले मटर को स्टोर करने के लिए अच्छी क्वालिटी व नरम मटर खरीदें।
- अब मटर को छीलकर किसी बाउल में रखें।
- इसमें से बड़े, मोटे मटर के दानों को अलग कर लें।
- आप लंबे समय तक अच्छे, बड़े, मोटे मटर को ही स्टोर कर सकती है।
- अब इसे पानी से 2-3 बार धो लें।

PunjabKesari


- मटर साफ करने के बाद पैन में पानी और 2 छोटे चम्मच चीनी उबालें।
- पानी में उबाल आने पर इसमें मटर के दाने डाल दें।
- 2-3 मिनट तक मटर को पानी में उबाल कर इसे आंच से उतार दें।
- इसके बाद छलनी में मटर डालकर इसका पानी अलग कर दें।
- अब अलग बाउल में ठंडा या बर्फ मिला पानी रखें।
- मटर को ठंडे पानी में भिगो दें।
- मटर के दानों को ठंडा होने पर इसे छलनी में निकालकर पानी अलग कर लें।

PunjabKesari

- अब मटर को किसी मोटे कपड़े पर फैलाकर रख दें।
- इसका पानी पूरी तरह सूखने तक इंतजार करें।
- मटर से पानी पूरी तरह सूख जाने पर इसे जिप लॉक पोलीथिन या एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर में रख दें।

PunjabKesari

- ध्यान रखें कि आप जिस चीज में भी मटर रख रही है उसमें से हवा ना जाने पाएं।
- इस ट्रिक से आपके मटर के दाने एकदम हरे व फ्रेश रहेंगे। ऐसे में आप इन्हें करीब 1 साल तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती है।

 

 

 

Related News