29 APRMONDAY2024 8:27:17 AM
Nari

Periods में महिलाएं ऐसे रखें Hygiene का ख्याल, वरना पड़ेगा पछताना

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Sep, 2023 01:36 PM
Periods में महिलाएं ऐसे रखें Hygiene का ख्याल, वरना पड़ेगा पछताना

पीरियड्स में महिलाओं को पेट दर्द, कमर दर्द और मूड स्विंग जैसी चीजों को झेलना पड़ता है। लेकिन इस सब के बीच हाइचीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसमें लापरवाही करने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। पीरियड्स को मासिक धर्म और माहवारी भी कहा जाता है। कुछ वक्त पहले तक लोग इसके बारे में खुलेआम हिचकिचाते जरूर थे, लेकिन एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमन' ने सभी ने महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हाइजीन को लेकर लोगों को जागरूक किया। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं की सेहत को लेकर कई कड़े कदम उठाएं है। तो चलिए आपको बताते हैं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हाइजीन का कैसे ध्यान रखना चाहिए...

PunjabKesari

हर चार घंटे में बदलें सैनिटरी पैड

कई लोगों को फ्लो कम तो कई लोगों को ज्यादा फ्लो होता है। ऐसे में महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि वो सैनिटरी पैड को जरूर बदलें। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं एक ही पैड को दिनभर इस्तेमाल करती है। ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके लिए हर चार घंटे में पैड बदलना सही है। 

खुद की सफाई का रखें ध्यान

पीरियड्स के दौरान इंफेक्शन जल्दी फैलता है। इसलिए महिलाएं इस दौरान रोजाना नहाएं और अपने कपड़ों को जरूर बदलें।  हो सकें तो वॉशरूम का इस्तेमाल करने के बाद डेटॉल या फिर फिनायल का फ्लोर पर छिड़काव जरूर करें।

PunjabKesari

सैनिटरी पैड खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान

महिलाओं को सैनिटरी पैड खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो फ्लो को जल्दी और आसानी से सोख ले। बाजार में कई तरह के ब्रैंड है और साइज उपलब्ध है लेकिन आप लॉर्ज साइज का इस्तेमाल करें तो वो ज्यादा अच्छा रहेगा।

सैनेटरी पैड को सही से डिस्पोज

महिलाएं सैनिटरी पैड को सही से डिस्पोज करना भी बहुत जरूरी है। इस्तेमाल किए हुए सैनेटरी पैड को अच्छी तरह से पेपर में लपेटकर फेकें ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

PunjabKesari

Related News