20 APRSATURDAY2024 10:50:58 AM
Nari

गीले तौलिए की बदबू से आप भी रहती हैं परेशान तो ये ट्रिक्स अपनाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Feb, 2021 05:54 PM
गीले तौलिए की बदबू से आप भी रहती हैं परेशान तो ये ट्रिक्स अपनाएं

हर कोई चेहरे व शरीर को पोंछने के लिए तौलिया यूज करता है। ऐसे में यह हमारी स्किन केयर व डेली रूटीन का एक अहम हिस्सा है। मगर तौलिया को सही से ना सुखाने पर उससे बदबू आने लगती है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, खुजली आदि स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। इसके लिए समय-समय पर इसे धोने के साथ अच्छे से सुखाना बेहद जरूरी है। मगर कई बार इसे धोने व धूप में सुखाने के बावजूद भी तौलिए से बदबू आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी गीले तौलिए से आने वाली बदबू से परेशान है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप आसानी से तौलिए को साफ करके उससे आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

तौलिया धोने में कारगर ये चीजें

इसे धोने व खुशबूदार बनाने के लिए आप सफेद सिरका व बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड तौलिए पर जमा गंदगी व बैक्टीरिया को साफ करने में कारगर होते हैं। साथ ही बेकिंग सोडा इस पर जमा तेल साफ करेगा। तो चलिए जानते हैं तौलिए को धोने का स्टेप बॉय स्टेप तरीका...

स्टेप 1

मशीन में गुनगुना पानी, डिटर्जेंट व 1 कप व्हाइट विनेगर व तौलिया डालकर घुमाएं। 

स्टेप 2

मशीन का एक राउंड होने पर तौलिए पर 1/2 कप बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर से इसे धोने के लिए मशीन चला दें। फिर उसे पानी से धो लें। इससे इसपर जमा तेल, कीटाणु व गंदगी साफ होने के साथ बदबू की समस्या दूर होगी। 

PunjabKesari

स्टेप 3

तौलिए को धोने के बाद इसे ड्रायर की मदद से सुखा लें। अगर फिर भी तौलिए से बदबू आए तो तीसरे चरण को दोबारा दोहराएं। फिर उसे धूप में सुखाएं। 

इन गलतियों को करने से बचें

- गीले तौलिए को लंबे समय तक रखने से बचें। नहीं तो इससे बदबू आने की परेशानी अधिक होगी। 

- अक्सर लोग इसे धोने के बाद हल्के गीले तौलिए को ही इस्तेमाल करने लगते हैं। मगर इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इसे हमेशा धूप में सुखाएं। 

- कभी भी हल्की नमी वाले तौलिए को फोल्ड करके संभालने की गलती ना करें। इससे उसमें बदबू आने के साथ स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है। 

- अगर आप भी तौलिया इस्तेमाल करके गीले टॉवल इधर-उधर फेंक देते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। इसे यूज करने के बाद धूप में पूरी तरह सुखाएं। 

PunjabKesari

- इसे धोने के लिए सही मात्रा में डिटर्जेंट लें। अधिक डिटर्जेंट लेने से तौलिए में यह फंस सकता है। ऐसे में स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

- गंदे तौलिए को बाकी कपड़ों के साथ धोने की जगह मशीन में अकेले धोएं। 

नोट- तौलिए को धोने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे इसपर मौजूद गंदगी व बदबू दूर होकर धीमी-धीमी खुशबू मिलेगी। 

Related News