11 JANSUNDAY2026 6:43:41 AM
Nari

खेल जगत से आई बुरी खबर, नहीं रहे ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले ये खिलाड़ी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Jan, 2026 04:06 PM
खेल जगत से आई बुरी खबर, नहीं रहे ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले ये खिलाड़ी

नारी डेस्क: खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी का हिस्सा रहे विजेता दविंदर सिंह गरचा का शनिवार को निधन हो गया ।  सुरजीत हॉकी सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी इकबाल सिंह संधू ने दविंदर सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि उनके अंतिम संस्कार की तारीख और समय अभी तय नहीं हुआ है। 


यह भी पढ़ें:  ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स ससुर ने लुटाया प्यार

 

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सभी सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना की कि इस अपूरणीय क्षति को सहने की हिम्मत और शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।  सात दिसंबर 1952 को जन्मे गरचा उस भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने 1980 के समर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 
 

यह भी पढ़ें: बीना लक्षण के एक दम आंखें की रोशनी छीन लेता है काला मोतिया
 

इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल छह ओलंपिक मैचों में आठ गोल किए थे और सिफर् तीन टूर्नामेंट खेलकर 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 19 गोल किए थे। वह मशहूर मोहिंदर सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष थे। 
 

Related News