29 APRMONDAY2024 10:00:45 PM
Nari

ये रसीला फल एक साथ कई बीमारियों की करता है छुट्टी, जानिए इसे खाने के बड़े-बड़े फायदे

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 15 Jun, 2023 10:52 AM
ये रसीला फल एक साथ कई बीमारियों की करता है छुट्टी, जानिए इसे खाने के बड़े-बड़े फायदे

शहतूत बेहद छोटा और रसीले फलों में से एक है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में भी सहायक है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। तो चलिए जानते है इसे खाने के फायदे।


एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है शहतूत

शहतूत एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, क्योंकि इनसे कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है।

पाचन के लिए बेहतर

शहतूत डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है और पेट की बीमारियों को शांत करके पाचन में सुधार भी करता है।

PunjabKesari

एंट-एजिंग गुण

शहतूत में एंटी-एजिंग गुण होने के कारण यह त्वचा की झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में सहायक है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शहतूत का सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी में बढ़ती है साथ ही आंखों को खराब होने से बचाने में भी मदद मिलती है।

PunjabKesari

फेफड़ों को स्वस्थ करने में सहायक

शहतूत के पेड़ की जड़ की छाल में भी एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। जिसके चलते यह हमारे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

घाव भरने में करें मदद

शहतूत ही नहीं इसके पत्ते भी हमारे शरीर को बहुत फायदा देते है। अगर आपको कोई चोट लग गई है तो आप शहतूत के पत्तों को घाव या फोड़े पर लगाए। इसे लगाने से आपका घाव बहुत जल्दी भर जाएगा।

PunjabKesari

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

शहतूत नसों को चैड़ा कर उनमें जमें कोलेस्ट्राॅल लेवल को सही कराने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सही करते है। नसों के चैड़ा होने से ब्ल्ड फ्लो में सुधार होता है। इसमें मौजूद आयरन ब्लड में रेड सेल्स को बढ़ाता है। 

 


 


 


 


 


 


 

 

Related News