29 APRMONDAY2024 4:48:48 PM
Nari

2 बार कैंसर को हराने वाली ये एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर, बेहद नाजुक है हालत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Nov, 2022 02:41 PM
2 बार कैंसर को हराने वाली ये एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर, बेहद नाजुक है हालत

इंसान के साथ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों जानी- मानी  एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी बात यह है कि एंड्रिला 2 बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी है, अब उनकी हालत फिर नाजुक बनी हुई है। 

PunjabKesari
खबरों की मानें तो स्ट्रोक के बाद एंड्रिला के दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जम गए है, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के हावड़ा में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके ईलाज में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है, उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

PunjabKesari
एंड्रिया एक नहीं बल्कि दो बाद कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हुई थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। कीमोथेरेपी के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें कैंसर फ्री डिकलेयर कर दिया था। उन्होंने दूसरी बार कैंसर को हराने के बाद एक्टिंग में अपना कमबैक कर लिया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

PunjabKesari
एंड्रिया की यूं अचानक तबीयत खराब होने के चलते उनके फैंस काफी निराश हैं और वह जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।  वह बंगाली सिनेमा में ज्यादा एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो झूमर से की थी। उन्हें 
Jibon Jyoti', 'Jiyon Kathi' में लीड एक्ट्रेस के रोल में देखा जा चुका है। 

Related News