27 APRSATURDAY2024 8:46:15 AM
Nari

तलाक के बाद इस एक्ट्रेस का जुड़ा Arjun के साथ नाम, ट्रोलिंग का भी हुई शिकार! बोली- 'घाव भरने में'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Sep, 2023 05:35 PM
तलाक के बाद इस एक्ट्रेस का जुड़ा Arjun के साथ नाम, ट्रोलिंग का भी हुई शिकार! बोली- 'घाव भरने में'

सोशल मीडिया की फेमस इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुशा ने 26 जून 2023 को अपने पति जोरावर सिंह से अलग होने का ऐलान किया था।

PunjabKesari

शादी के 6 साल बाद पति जोरावर सिंह से तलाक हो गया और इसके बाद भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं तलाक के सिर्फ 1 महीने बाद उनका नाम एक्टर अर्जुन कपूर से भी जुड़ने लगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुशा की वजह से अर्जुन- मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

तलाक और लिंकअप की खबरों पर हो रही ट्रोलिंग पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। Zoom को दिए इंटरव्यू में कुशा ने कहा- मैं समझती हूं कि एक पब्लिक फिगर होने का ये भी एक हिस्सा है। कुशा ने आगे कहा-' कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मुझे लगता है कि अब मेरी जिंदगी ऐसे प्रोफेशन में है, जहां मुझे खुद को स्ट्रॉन्ग बनाना होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

 इसपर मैं हर दिन काम कर रही हूं। मुझे अब मोटी चमड़ी वाला बनना है। फिर सभी घाव जल्दी ठीक होने लगेंगे।' कुशा से ये भी पूछा गया कि पब्लिक ट्रोलिंग की निगेटिविटी से वो कैसे  डील करती हैं?  इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास उनकी फैमिली, दोस्तों का सपोर्ट है। उनकी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं है, ना कर सकें। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो अपनी लाइफ में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 2 बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली है। एक है thank you from coming, वहीं एक फिल्म में वो शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

Related News