11 MAYSATURDAY2024 3:17:49 AM
Nari

Zodiac Sign: मीन लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे ये लड़के

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jun, 2021 06:22 PM
Zodiac Sign: मीन लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे ये लड़के

जिंदगी में हर कोई अच्छे लाइफपार्टनर की तमन्ना रखता है। अच्छी व हंसी-खुशी से जिंदगी बीताने के लिए यह जरूरी भी है। ऐसे में बहुत से लोग शादी से पहले एक-दूसरे को मिलना व बात करना पसंद करते हैं। ताकि एक-दूसरे के बारे में जान पाएं। वहीं कई लोग राशि को मिलाने में विश्वास रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दो लोगों की कुंडली व राशि मिलान उनकी आने वाली जिंदगी के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मीन राशि की लड़कियों की किस राशि के लड़कों से खूब पटेगी...

जब दोनों ही मीन राशि के हो

दोनों की एक राशि होने से इनकी पसंद, नापसंद कुछ हद तक एक जैसी होगी। ऐसे में ये एक-दूसरों को अच्छे से जानने से मजबूत रिश्ता बना सकते हैं। मगर मीन राशि की लड़कियां नेगेटिविटी में जल्दी आ जाती है। ऐसे में इन्हें अपने इस स्वभाव को बदलने की जरूरत है। ताकि इसका असर इनके रिश्ते पर ना पड़े। 

PunjabKesari

लड़की मीन और लड़का वृष राशि

इन दोनों राशि के लोगों में समर्पण की भावना होती है। ऐसे में इनका रिश्ता होने पर ये दोनों एक-दूसरे का बखूबी ध्यान रखेंगे। साथ ही एक-दूसरे की बातों व भावनाओं को अच्छे से समझेंगे। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ स्मूद चल सकती है। 

लड़की मीन और लड़का कर्क राशि 

इन दोनों राशि के लोगों में काफी गुण मिलते हैं। ऐसे में इनकी आपस में खूब पट सकती है। दोनों ही भावुक व केयरिंग नेचर के होने से एक-दूसरे के लिए परफेक्ट साबित होंगे। ये दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझने के साथ जिंदगीभर साथ निभाने वाले होते हैं। इनके बारे में कहा जा सकता है कि जिंदगी में कोई समस्या आने पर ये लड़ने की जगह बात करके मसले को सुलझा सकते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी आदर्श साबित हो सकती है।

लड़की मीन राशि और लड़का तुला राशि

मीर राशि की लड़कियां हर काम को दिल लगाकर करती है। वहीं तुला राशि के लड़के भी किसी को मेहनत व पूरी ईमानदारी से करना पसंद करते हैं। ये दोनों ही किसी चीज को लेकर बैठने की जगह पर जोश से उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी एक परफेक्ट मानी जा सकती है। 

PunjabKesari

लड़की मीन राशि और लड़का वृश्चिक राशि

कर्क की तरह वृश्चिक राशि से भी मीन वालों की खूब पटती है। दोनों ही राशियां जल तत्व की होने से इनमें काफी समानता पाई जाती है। ऐसे में इनकी आपस में खूब बनती है। जहां मीन राशि की लड़कियां समझदारी से काम लेती है। वहीं वृश्चिक राशि के लड़के व्यवहार कुशल होते हैं। ऐसे में ये अपनी मैरिड लाइफ को एकदम परफेक्ट चला सकते हैं। वहीं दोनों को रोमांच का शौक होने से इनकी शादीशुदा जिंदगी हंसी- खुशी व रोमांच से बीत सकती है। 
 

Related News