26 APRFRIDAY2024 12:11:20 PM
Nari

मीन राशि की लड़कियों के लिए ऐसे लड़के होते हैं परफेक्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Aug, 2020 02:04 PM
मीन राशि की लड़कियों के लिए ऐसे लड़के होते हैं परफेक्ट

लाइफपार्टनर चुनने के लिए दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से मिलना बेहद जरूरी होता है। तभी मैरिड लाइफ अच्छे से बीत सकती है। ऐसे में अपने पार्टनर को लेकर लड़कियों की अलग ही सोच होती है। ऐसे में बात अगर मीन राशि की लड़कियों की करें तो ये सपनों की दुनिया में हमेशा खोई रहती है। ऐसे में इन्हें अपना पार्टनर बिल्कुल इनकी सपने व सोच के मुताबिक चाहिए होता है। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी भी तरह की रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए इन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है जो इन्हें अच्छे से समझने के साथ ईमानदारी से रिश्ता बनाए। तो चलिए आज हम जानते है कि इनके लिए कौन सी राशि का पार्टनर एकदम परफेक्ट रहेगा और किस के साथ इनकी नहीं जमेगी। 

जब दोनों मीन राशि के हो

अगर दोनों ही मीन राशि के हो तो जाहिर सी बात है दोनों में काफी समाननता होगी। दोनों का स्वभाव और च्वाइस काफी हद तक एक जैसी होने से इनका रिश्ता काफी मजबूत और लंबा चलने वाला होगा। हां, मगर इस राशि की लड़कियों की बात करें तो ये थोड़ी जल्दी नेगेटिविटी में आने लगती हैं। ऐसे में इनकी यह नकारात्मकता इनके रिश्ते में थोड़ी परेशानी खड़ी करने का काम करती है। 

nari,PunjabKesari

लड़की मीन राशि और लड़का मेष राशि

मीन राशि की लड़कियां स्वभाव से शांत व खुशमिजाज होती है। मगर वहीं दूसरी ओर मेष राशि के लड़के थोड़े गुस्से वाले और गंभीर सोच के मालिक होते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता होने से इनका वैवाहिक जीवन तनाव व लड़ाई- झगड़ों से भरा हो सकता है। इसके अलावा हम ऐसा भी कह सकते है कि इनका रिश्ता बस समझौते पर ही टिक सकता है। 

लड़की मीन राशि और लड़का वृष राशि

इन दोनों राशियों के लोगों का रिश्ता काफी बेहतर चल सकता है। असल में दोनों में ही एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव होने से दोनों एक-दूसरे को समझने और ख्याल रखने वाले होंगे। मगर वृष राशि के लड़के अपने रिश्ते में थोड़ा ज्यादा ध्यान और समय देंगे तो इनकी मैरिड लाइफ और भी खुशनुमा बीत सकती है। 

nari,PunjabKesari

लड़की मीन राशि और लड़का मिथुन राशि

इन दोनों राशियों के लोगों के बीच अच्छी बनने के चलते इनकी मेरिड लाइफ बेहतर तरीके से चल सकती है। मगर इनके परिवार की बात करें तो उनके इन दोनों के बीच आने से इनके रिश्ते में खटास आ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मिथुन राशि का लड़का अपने पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों का खास ख्याल रखें। उसे समझने की कोशिश करें। उनके द्वारा ऐसा करने से ही इनका रिश्ता सुखमय बीत सकता है। 

लड़की मीन और लड़का कर्क राशि 

दोनों ही भावुक और कोमल स्वभाव के होने से इन दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी। इन दोनों राशियों के लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझने के साथ जिंदगीभर रिश्ता निभाने वाले होते हैं। इसके साथ ही कोई परेशानी होने पर यह लड़ने- झगड़े की जगह आपसी समझ से बात को सुलझाते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी को बेस्ट कहा जा सकता है। 

लड़की मीन राशि और लड़का सिंह राशि

इन दोनों राशियों के लोग एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। किसी भी बात को लेकर इनकी सोच कभी नहीं मिलती है। इसी के साथ ही सिंह राशि के लड़के थोड़े अहंकारी और गुस्से वाले होते हैं। ऐसे में ये अगर अपने गुस्से पर कंट्रोल करें तो इनका रिश्ता चल सकता है। नहीं तो इनमें हमेशा लड़ाई-झगड़ा ही होता रहेगा।

लड़की मीन राशि और लड़का कन्‍या राशि

मीन राशि की लड़कियों को स्वतंत्रता से अपनी जिंदगी जीना अच्छा लगता है। इन्हें किसी भी तरह की कोई रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। वहीं दूसरी ओर कन्या राशि के लड़कों की बात करें तो इन्हें दूसरों हर बात पर अपनी चलाने की आदत होती है। ऐसे में ये हर चीज को लेकर रोक-टोक करते है। इनके इसी स्वभाव के कारण इन दोनों के रिश्ते में ज्यादा मजबूती नहीं आ पाती है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहता है। 

लड़की मीन राशि और लड़का तुला राशि

मीन राशि की लड़कियां हर काम को पूरे दिल व लगन से करने वाली होती हैं। वहींं तुला राशि के लड़के भी कुछ ऐसे ही होते हैं वे भी अपने सारे कामों को पूरे जोश करना पसंद करते हैं। ऐसे में इन्हें एक-दूसरे के लिए बिल्कुल परफेक्ट कह सकते है। इसके साथ ही इनकी जोड़ी एक आदर्श जोड़ी साबित होती है।

nari,PunjabKesari

लड़की मीन राशि और लड़का वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के लोगों की जोड़ी बेस्ट मानी जाती है। मीन राशि की लड़कियां समझदार और वृश्चिक राशि के लड़के व्यवहार कुशल होते हैं। ऐसे में इनकी खूब पटने के कारण इनका रिश्ता मजबूत और सफल होता है। ये अपनी मेरिड लाइफ को बड़ी ही खुशी और रोमांच के साथ बीताते हैं

लड़की मीन राशि और लड़का धनु राशि

बात इन दोनों राशि के लोगों की करें तो ये एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग होते हैं। ऐसे में अगर इनका रिश्ता हो जाए तो वो ज्यादा देर तक टिकने वाला नहीं होगा। सोच में बेहद फर्क होने के कारण इन्हें अपना रिश्ता निभाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही मीन राशि की लड़कियां थोड़ी तार्किक और धनु राशि के लड़के आडम्बरवादी विचार रखने के कारण इनका रिश्ता हमेशा तनाव से भरा रह सकता है। ऐसे में इन दोनों राशियों के लोगों को शादी के बंधन में बंधने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए।

लड़की मीन राशि और लड़का मकर राशि

इन दोनों राशियों के लोगों की जोड़ी सामान्य कही जा सकती है। असल में, मकर राशि के लड़के थोड़े बेफ्रिक किस्म के होने से मीन राशि की लड़कियां को वे पसंद नहीं आते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण इनका रिश्ता ज्यादा मजबूत होने की जगह सामान्य ही रहता है। 

लड़की मीन राशि और लड़का कुंभ राशि

अगर ये दोनों अपने स्वभाव थोड़ा बदलाव लाए तो इनकी जोड़ी अच्छी साबित हो सकता है। असल में मीन राशि की लड़कियों को हर चीज अपने मुताबिक चाहिए होने से पार्टनर पर अपने मर्जी थोपने की आदत होती है। अपने इसी बिहेव के कारण इन्हें पार्टनर की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर ये एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे तो इनकी जोड़ी एक सफल जोड़ी बन सकती है।


 

Related News