27 APRSATURDAY2024 6:20:42 PM
Nari

दीवाली की सफाई में मिलें ये चीज तो धन की देवी हो सकती हैं आप पर मेहरबान

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Oct, 2022 05:55 PM
दीवाली की सफाई में मिलें ये चीज तो धन की देवी हो सकती हैं आप पर मेहरबान

दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घर की सफाईयां शुरु कर देते हैं। माना जाता है कि यहां अच्छे से साफ-सफाई हो वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यदि आपको सफाई के दौरान कुछ चीजें मिलें तो बहुत ही शुभ होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों के मिलने पर मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होंगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कुछ चीजें जिनका दीवाली की सफाई  के दौरान मिलना बहुत ही शुभ होता है। 

मोर पंख और बांसुरी

मोरपंख और बांसुरी दोनों श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय हैं। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आपको दीवाली की सफाई के दौरान मोरपंख या बांसुरी मिलें तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आप पर कृपा हो सकती है। 

PunjabKesari

पर्स में रखे हुए पैसे 

दीवाली की सफाई में अगर आपको अलमारी, पर्स या फिर जेब में रखे हुए पैसे मिल जाएं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। इन पैसों का प्रयोग यदि आप धार्मिक कार्यों में करेंगे तो इससे आपके जीवन में बरकत आ सकती है।

चावल 

अगर दीवाली की सफाई करते हुए आपको चावल मिलें तो यह भी बहुत ही शुभ माने जाते हैं। चावल का मिलना सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं। चावलों का संबंध मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए दीवाली की सफाई में इनका मिलना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

लाल कपड़ा 

यदि दीवाली की सफाई में आपको लाल कपड़ा मिलता है तो वो भी बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि मां लक्ष्मी को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है। यदि आपको लाल कपड़ा मिले तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। 

शंख

यदि दीवाली की सफाई में आपको शंख मिले तो वह भी बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे भी मां लक्ष्मी की आपके जीवन पर कृपा होने वाली है। सफाई में मिला शंख आप धन वाली जगह पर रख दें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 

PunjabKesari

Related News