28 APRSUNDAY2024 12:29:42 PM
Nari

Vastu Tips: गिफ्ट में मिले ये 5 चीजे तो समझें बदलने वाली है किस्मत !

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Oct, 2023 02:05 PM
Vastu Tips: गिफ्ट में मिले ये 5 चीजे तो समझें बदलने वाली है किस्मत !

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति की जिंदगी बदल सकती हैं। इसमें सिर्फ घर ही नहीं बल्कि हर छोटी बड़ी चीज के कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी का संचार होता है। किसी को कैसा उपहार देना चाहिए इससे जुड़ी कुछ बातें भी इस शास्त्र में बताई गई हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तोहफे में कुछ चीजें मिलना या देना बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

चांदी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी या फिर इससे बनी चीज उपहार में मिलना या देना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनती है और उसकी जिंदगी में कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती। 

PunjabKesari

श्री यंत्र 

घर में सबसे खास उपहारों की बात करें तो उसमें श्रीयंत्र भी आता है। इसे उपहार में देने से घर में पैसा आता है। इसके अलावा इस यंत्र के चारों और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। यहां पर इसे लगाया जाए वहां से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। 

मिट्टी की कोई मूर्ति 

गिफ्ट के रुप में मिट्टी से बनी कोई भी मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। इससे गिफ्ट में देने से अटका हुआ धन वापिस मिलता है और आय में भी वृद्धि होती है।

PunjabKesari

घोड़े की तस्वीर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात भागते हुए घोड़ों की तस्वीर गिफ्ट में मिलना भी काफी शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति का भाग्य चमका देती है और वास्तु में भी इसे पॉजिटिव एनर्जी का संचार माना जाता है।  

भगवान गणेश की तस्वीर 

विघ्नहर्ता की तस्वीर, मूर्ति या फिर पेंटिंग गिफ्ट में देनी और मिलनी दोनों ही बहुत शुभ होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान गणेश की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

PunjabKesari

Related News