19 APRFRIDAY2024 4:36:49 PM
Nari

लंबे समय तक फलों को ताजा रखेंगे ये आसान से किचन टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Sep, 2020 03:01 PM
लंबे समय तक फलों को ताजा रखेंगे ये आसान से किचन टिप्स

फलों को खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। ऐसे में अपनी डाइट में फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है। मगर फलों को काट उसी समय खाने से ही उसके अंदर के सभी जरूरी तत्व मिल पाते हैं। साथ ही फलों को काट कर रखने से वे खराब होने लगते हैं। ऐसे मे अगर आप फलों को काट कर सही रखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फलों को कुछ घंटों तक फ्रेश रखने के कुछ आसान से टिप्स...

nari,PunjabKesari

ठंडा पानी

कटे फलों को कुछ घंटे फ्रेश रखने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। इससे फलों को खराब होने की जगह लंबे समय तक फ्रेश रहने में मदद मिलती है। इसके लिए एक बाउल में फलों को काट कर उसपर बर्फ वाला ठंडा पानी डालकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से फल करीब 3-4 घंटे फ्रेश रहने से खाने लायक रहते है।

नींबू का रस

नींबू के रस में मौजूद पोषक तत्व कटे फलों पर डालकर उसे करीब 5-6 घंटे तक फ्रेश रख सकते हैं। साथ ही फलों का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर एक मीडियम आकार के बाउल में कटे फलों में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। 

nari,PunjabKesari

प्लास्टिक व एल्यूमिनियम फॉयल

फलों को काटने के बाद उसे एक बाउल में डालें। फिर उसके ऊपर प्लास्टिक व एल्यूमिनियम फॉयल लगाकर इसमें छोटे- छोटे छेद कर फ्रिज में स्टोर करे। इससे फल 3-4 घंटे फ्रेश रहने के साथ इसका स्वाद और खुशबू भी बरकरार रहेगी।

सिट्रस एसिड पाउडर

यह नमक की तरह दिखने वाला होता है। इसे कटे हुए फलों पर डालकर खाने से फ्रूट सेलैड स्वाद होने के साथ करीब 10-12 घंटे तक फ्रेश रहता है। उदाहरण के लिए एक बाउल में कटे फलों के ऊपर चुटकीभर सिट्रस एसिड डालें। फिर इसे मिक्स कर फ्रिज में रख दें।

 

 

 लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News