29 APRMONDAY2024 8:42:30 AM
Nari

शरीर में दिखाई दें ये बदलाव तो समझ लें आप हो रहे Anxiety के शिकार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Mar, 2022 05:45 PM
शरीर में दिखाई दें ये बदलाव तो समझ लें आप हो रहे Anxiety के शिकार

एक्सपर्ट अनुसार, एंग्जायटी (चिंता) एक गंभीर मानसिक रोग है। इस स्थिति में व्यक्ति को बैचेनी, दिल की धड़कन तेज होना, मन में गलत विचार आना, चिंता, डर आदि महसूस होने लगता है। एक्सपर्ट अनुसार, शरीर में दिखाई देने वाले ये बदलाव एंग्जाइटी होने की ओर इशारा करते हैं। हालांकि हर व्यक्ति में एक ही तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। मगर हां, कुछ संकेत से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि सामने वाला एंग्जाइटी का शिकार हुआ हैं या नहीं। ऐसे में आज हम आपको एंग्जाइटी होने के 4 संकेतों के बारे में बताते हैं...

एंग्जाइटी का इशारा करते हैं शरीर में होने वाले ये बदलाव


. भूख कम या ना के बराबर लगना

एक्सपर्ट अनुसार, वैसे तो भूख ना लगने के कई कारण हो सकते हैं। मगर इनमें कोई का कारण एंग्जाइटी से संबंध रखता है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। हां, चिंता महसूस होने पर अक्सर लोगों का मन कुछ भी खाने को नहीं करता है। इस परिस्थिति में आमतौर पर फेवरेट फूड भी पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर आपको भी कम भूख लगती हैं या थोड़ी मात्रा में भोजन खाने का मन करता हैं तो आप एंग्जाइटी का शिकार हो सकते हैं।

PunjabKesari

. किसी भी बात की लेकर चिंता में रहना

कई लोग अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर उस बात का हल निकालने की जगह सिर्फ चिंता करते रहना एंग्जाइटी होने का इशारा करता है। इसतरह हमेशा चिंता में रहने व सोचते रहने से डेली रूटीन पर बुरा असर पड़ता है।

. किसी काम को करने का मन ना होना

अगर किसी समय आपको कोई काम करने में बेहद मजा आता था लेकिन अब उसे करने से तनाव महसूस हो तो यह एंग्जाइटी होने का संकेत देता है। इसके अलावा एक चीज को बार-बार करने से बोर हो जाना भी एंग्जाइटी होने की ओर इशारा करता है। एक्सपर्ट अनुसार, कई लोगों में एंग्जाइटी के लक्षण अपने आप ही नजर आने लगते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अचानक से चीजों व काम में रुचि ना होने भी एंग्जाइटी का ही एक संकेत है। ऐसे में इसे जल्द से जल्द ठीक करने में ही भलाई है।

PunjabKesari

. जरूरत से अधिक सोचना

एक्सपर्ट अनुसार, जरूरत से अधिक सोचना भी एंग्जाइटी से संबंध रखता है। अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हैं तो हो सकता हैं कि आप एंग्जाइटी के शिकार हैं। इसके अलावा किसी मीटिंग, कॉलेज का असाइनमेंट या कहीं जाने पर लेट हो रहे हो तो इन चीजों से पहले बुरा महसूस होना भी एंग्जाइटी होने की ओर इशारा करता है। जरूरत से अधिक सोचने से तनाव की स्थित हो सकती है। इसके कारण नींद कम या ना आने की समस्या भी हो सकती है।

pc: freepik

 

Related News