02 MAYTHURSDAY2024 8:28:15 AM
Nari

ये हैं दुनिया के सबसे Expensive Mangoes! एक आम की कीमत में आ जाएंगी सोने की बालियां

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 May, 2023 12:00 PM
ये हैं दुनिया के सबसे Expensive Mangoes! एक आम की कीमत में आ जाएंगी सोने की बालियां


दुनिया में फलों के राजा आम की कई किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा आम को राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा ये आम भारत में भी पाया जाता है।

PunjabKesari

जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी ये पाए जाते हैं। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोचा सकता है। आइए जानते हैं इस खास आम के बारे में....


जापान में उगाए जाते हैं सबसे महंगे आम

आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

PunjabKesari

21 हजार रुपये है एक आम की कीमत

भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल में मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है।

ये हैं भारत के सबसे महंगे आम

भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना टेस्टी होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। ये आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है। भारत में मिलने वाले इस आम को जीआआ टैग मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में अलफांसो की भारी मांग है। यूरोप और जापान के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अलफांसो की मांग बढ़ गई है। जापान में तइयो नो तमांगो आम की खेती 70 और 80 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, ज्यादा समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है।

PunjabKesari

Related News