28 APRSUNDAY2024 6:35:36 AM
Nari

विराट महाबोधि से लेकर मंगला गौरी तक,जानिए बिहार के 6 खूबसूरत मंदिरों के बारे में

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 31 Oct, 2022 12:52 PM
विराट महाबोधि से लेकर मंगला गौरी तक,जानिए बिहार के 6 खूबसूरत मंदिरों के बारे में

बिहार घुमने का अपना ही एक मज़ा है। यह जगह अपने इतिहास के लिए काफी जानी जाती है और हमें अपने देश के बारे में काफी कुछ पता चलता है। खासकर के बिहार धर्म से बहुत जुड़ा हुआ है। यहां पर आपको एक से एक खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेगें। आपको बता दें की दुनिया के दो सबसे प्राचीन धर्मों  बौद्ध धर्म और जैन धर्म का जन्मस्थान यहीं है। इसका इतिहास 600 साल पुराना है। आईए आज हम आपको ऐसे ही 6 सबसे खूबसूरत मंदिरों के बारे में बताते हैं।

महाबोधि मंदिर, बोधगया


बिहार के बोधगया में स्थित यह मंदिर पूरी दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। यह मंदिर निरंजना नदी के तट पर है। इसी मंदिर की जगह पर गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई थी। यही वजह है की बोधगया  की धरती को आत्मज्ञान की भूमि भी कहा जाता है। यूनेस्को ने साल 2002 में इस मंदिर को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया।हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

PunjabKesari

पटन देवी मंदिर, पटना

 

बिहार की राजधानी पटना का मंदिर पटन देवी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। पटन देवी को मां पटनेश्वरी भी कहा जाता है। इस मंदिर को भारत के 51 प्राचीन शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की भगवान विष्णु द्वारा काटी गई माता सती की दाहिनी जांघ यहीं पर आकर गिरी थी।

 

विष्णु पद मंदिर, गया

 

बिहार में आप विष्णु मंदिर की सैर कर सकते हैं और यहां भगवान विष्णु के दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु के पद चिह्नों पर बना है। यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। श्रद्धालु यहां भगवान विष्णु के चरणों का साक्षात दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 100 फिट है।

PunjabKesari

जल मंदिर, पावापुरी

 

पावापुरी का जल मंदिर नालंदा जिले में स्थित है। यह स्थान जैन धर्म के लिए खास है। इसी स्थान पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था। यह मंदिर तालाब के बीच में बना हुआ है। मंदिर के अंदर भगवान महावीर के पैरों के निशान हैं। ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण महावीर स्वामी के बड़े भाई राजा नंदीवर्धन ने करवाया था।

 

विष्णुधाम मंदिर, सिवान

 

बिहार के सिवान में स्थित भगवान विष्णुधाम मंदिर खूबसूरत मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर एक बढ़ई को भगवान विष्णु की मूर्ति मिली थी जिसके बाद यहां मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर का डिजाइन दक्षिण भारतीय वास्तुकला से प्रेरित है।

PunjabKesari

मंगला गौरी मंदिर

 

अगर आपका कभी बिहार जाना हुआ तो मंगला गौरी मंदिर के दर्शन किया बिना यह यात्रा अधूरी है। आपको बता दें की यह भारत की 18 शक्तिपीठों में से एक है। यह भी माना जाता है कि यहां पर सती के शरीर का एक अंग गिरा था और इसलिए इस जगह को  कोस्तनों के रूप में पूजा जाता है।

तो अगर आपको भारत के किसी धर्मिक जगहों में घुमने का मन हो, तो बिहार जरुर आएं। यहां पर एक से बड़कर खूबसूरत मंदिर हैं जिससे हमें हमारा इतिहास पता चलेगा।

Related News