05 DECFRIDAY2025 8:35:39 PM
Nari

9 साल बड़े बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी तेजस्वी प्रकाश? जानें किस महीने बनेगीं करण कुंद्रा की दुल्हन

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Nov, 2025 02:25 PM
9 साल बड़े बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी तेजस्वी प्रकाश? जानें किस महीने बनेगीं करण कुंद्रा की दुल्हन

नारी डेस्क : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात साल 2021 में बिग बॉस 15 के सेट पर हुई थी। शो के अंदर शुरू हुआ ये रिश्ता बाहर आने के बाद और मजबूत होता चला गया। अब ये दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तेजस्वी ने हाल ही में भारती सिंह के शो में अपनी शादी के प्लान्स का खुलासा किया, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं।

BB में मिला प्यार, शो खत्म होने के बाद भी जारी रहा रिश्ता

बिग बॉस 15 में करण और तेजस्वी पहली बार मिले थे। पूरी सीज़न के दौरान दोनों का बॉन्ड मजबूत होता गया और शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ ही रहे। पिछले कई महीनों से उनकी शादी की चर्चा तेज है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी प्रकाश अपने 9 साल बड़े बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ अगले साल सात फेरे ले सकती हैं। कपल की कमाल की केमिस्ट्री और पब्लिक अपीयरेंस भी इसी ओर इशारा करते हैं।

PunjabKesari

करण ने बिग बॉस से बाहर आते ही किया था शादी का प्रपोज़ल

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट पर तेजस्वी प्रकाश ने अपने रिश्ते और होने वाली शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बिग बॉस से बाहर निकलते ही करण ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था। लेकिन तेजस्वी की मां चाहती थीं कि शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझें।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

तेजस्वी ने बताया—करण बिग बॉस खत्म होते ही शादी करना चाहते थे, लेकिन मेरी मां का कहना था कि शो पर मिले हो, इसलिए पहले अपनी लाइफ को थोड़ा समय दो। उन्हें करण पर भरोसा था, लेकिन वो बस अपनी बेटी के लिए श्योर होना चाहती थीं।

PunjabKesari

वीकेंड का वार पर किया था प्यार का इजहार

अपनी लव स्टोरी याद करते हुए तेजस्वी ने बताया कि उन्हें शुरू में लगता था कि करण को बस उन पर क्रश है। लेकिन जब करण ने वीकेंड का वार में सलमान खान और सभी घरवालों के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया, तब उन्हें यकीन हो गया कि ये रिश्ता सच्चा है। साल 2021 में शुरू हुई ये लव स्टोरी अब शादी की दहलीज़ पर है। फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं जब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन जाएंगे।

Related News