हर मां-बाप अपने बच्चे में अच्छी आदतें डालने की कोशिश करते हैं। इनमें से एक है, बड़ों का सम्मान करना। मगर कई बार बच्चे गुस्से में आकर बड़े से गलत बर्ताव कर देते हैं। मगर उनके इस नेचर को समय रहते कंट्रोल करना व बदलने में ही भलाई है। असल में, उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए समाज में मौजूद लोगों का सामना करने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर उनका नेचर शांत, संस्कारी व बड़ों का सम्मान करने वाली नहीं होगा तो उन्हें जिंदगी में कुछ परेशानियां आ सकती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देते हैं। इसकी मदद से आप अपने बच्चे में अच्छे गुण भरने के साथ बड़ों का सम्मान करना सिखा सकते हैं।
घर से करें शुरुआत
घर को बच्चे का पहला स्कूल कहा जाता है। असल में, बच्चा अपने आसपास की चीजों से सिखता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर का माहौल अच्छा है। अगर आप खुद ही घर के बड़ों से गलत शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो बच्चा आपको फॉलो कर सकता है। इसलिए सबसे पहले खुद व घर के वातारण को सही रखें। घर के सभी सदस्यों के साथ प्यार व दोस्ती से रहे। साथ ही एक-दूसरे का सम्मान करें।
बच्चों को कुछ जरूरी बातें सिखाएं
छोटे बच्चे को शुरु- शुरु में थैंकू, प्लीज, सॉरी आदि शब्द सिखाएं। साथ ही इनका मतलब भी बताएं। इससे बच्चे को सामने वाले से सही से बोलना आएगा। साथ ही उसके नेचर में सरलता व सम्मान झलकेगा।
ऐसे सिखाएं बड़ों का सम्मान
अगर आप खुद बड़ों का सम्मान करेंगे तो बच्चे आपसे सिखेगा। साथ ही बच्चे को परिवार के सभी सदस्यों, रिश्तेदारों व पड़ौसियों से मिलवाएं। उसे उनका दूसरों से रिश्ता समझाएं। उसे एक-दूसरे की मदद करना और गलत व सही की पहचान करवाएं।
बच्चों की अच्छे काम में तारीफ करें
बच्चे को सही-गलत की पहचान करवाने के साथ उसके अच्छे कामों पर तारीफ करना भी पेेरेंट्स का फर्ज हैं। इससे उसका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही और भी अच्छा काम करने के लिए वह प्रेरित होगा। इसके जरूरी है कि आप उनकी छोटी-छोटी सफलता पर भी उनकी प्रशंसा करें।
सभी के सामने डांटने से बचें
असल में बच्चों बहुत ही कोमल मन के होते हैं। ऐसे में उन्हें कभी भी किसी के सामने डांटने की गलती ना करें। हो सकता है कि आपका बच्चा कभी किसी बड़े से गलत शब्द कहे। ऐसे में उसे डांटने की जगह बस टोक दें। फिर उसे अलग कमरे में ले जाकर प्यार से समझाएं। इससे बच्चा जल्दी सिखने के साथ मन में कुछ गलत भावना नहीं रखेंगे। इसके विपरित सभी के सामने उसे डांटने से वह और भी गुस्सा हो सकता है। ऐसे में वह सभी के सामने गलत शब्द बोल कर आपको शर्मिंदा भी कर सकता है।