23 APRTUESDAY2024 6:14:59 PM
Nari

ठीक होते ही फिटनेस जर्नी पर निकली सुष्मिता सेन, फैंस बोली- आपके लिए बढ़ गई है रिस्पेक्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Mar, 2023 05:00 PM
ठीक होते ही फिटनेस जर्नी पर निकली सुष्मिता सेन, फैंस बोली- आपके लिए बढ़ गई है रिस्पेक्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अब ठीक है और उन्होने डॉक्टर की मंजूरी के बाद फिर से एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुन फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब ने चिंता जाहिर की थी। सुष्मिता अब बिलकुल ठीक हैं और धीरे-धीरे अपनी डेली रूटीन में वापस आ रही हैं। सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को होली की शुभकामनाएं देने के साथ- साथ  अपने स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। 

PunjabKesari

सुष्मिता सेन ने डॉक्टर की मंजूरी के बाद फिर से एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। उन्होंने एक्सरसाइज करते हुए खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘जीवन का पहिया मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा साफ किया गया है...स्ट्रेचिंग शुरू हो गई है। क्या फीलिंग है। उनको  एक्सरसाइज करता देख फैंस काफी खुश है। एक यूजर ने उनकी तारीफ में कहा- आपके लिए और भी रिस्पेक्ट बढ़ गई है। 

PunjabKesari
याद हो कि सुष्मिता को 27 फरवरी को शूटिंग के सेट पर हाटर् अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक हफ्ते पहले ही उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद सुष्मिता को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हॉस्पिटल से निकलने के सुष्मिता ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस से साझा की थी। 

PunjabKesari

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘‘अपने हार्ट को हमेशा खुश और स्ट्रॉन्ग रखें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये आपके साथ खड़ा होगा। मुझे कुछ दिन पहले हाटर् अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई है। स्टेंट लगाया गया है। मेरे डॉक्टर ने कहा है कि मेरा हाटर् बहुत मजबूत है। उन तमाम लोगों का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने समय पर मदद की और जरूरी कदम उठाए। 

PunjabKesari
सेन ने यह भी कहा था कि- यह पोस्ट मेरे फैंस के लिए है। मैं उन्हें खुशखबरी देना चाहती हूं कि अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, फिर से नया जीवन जीने के लिए तैयार हूं। अभिनेत्री (47) ने चार मार्च को इंस्टाग्राम पर एक लाइव सत्र भी आयोजित किया, जहां उन्होंने कहा कि वह एक सक्रिय जीवन शैली की बदौलत, “बहुत बड़े दिल के दौरे” से बच गईं। वह घर पर ठीक हो रही हैं। 

 

आप भी सुष्मिता की तरह घर पर ये  एक्सरसाइज कर खुद को रख सकती हैं फिट 

पुशअप 

शरीर के ऊपरी हिस्से को बढ़िया शेप देने के लिए पुश अप्स एक्सरसाइज बेस्ट है जिसे आप आसानी से घर पर कर सकती हैं।

चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज 

इस एक्सरसाइज को करने से हाथों को मजबूती मिलने के साथ ही छाती की मांसपशियों को फायदा मिलता है।

बर्पी एक्सरसाइज 

बर्पी एक्सरसाइज करने से शरीर मजबूत रहता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है।

टी-प्लैंक एक्सरसाइज 

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को परफेक्ट शेप मिलती है और बाजुओं, पीठ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है

एरोबिक्स एक्सरसाइज 

एरोबिक्स एक्सरसाइज के जरिए भी आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकती है और घर बैठे अपना वजन कम कर सकती हैं।

Related News