05 DECFRIDAY2025 4:46:45 PM
Nari

भगवद गीता के सेशन लगा रहे थे Sunjay Kapoor, 10 साल पहले ही कर गए थे Planning

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Jun, 2025 08:28 PM
भगवद गीता के सेशन लगा रहे थे Sunjay Kapoor, 10 साल पहले ही कर गए थे Planning

नारी डेस्कः बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की अचानक आई मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया जैसे ही उनके निधन की खबर आई परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। करिश्मा भी अपने बच्चों के लेकर वहां पहुंच गई। संजय कपूर कोई आप हस्ती नहीं थे बल्कि जाने-माने बिजनेसमेन थे उसके जाने के बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि उनकी इतनी बड़ी संपत्ति और कारोबार संभालेगा कौन? लेकिन संजय कपूर अपनी आने वाली जिंदगी की प्लानिंग पहले ही कर चुके थे। मौत से करीब 3 महीने पहले संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने परिवार, वैल्यूज और एकता पर ध्यान देते हुए आगे के 10 साल की प्लानिंग कर ली है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि परिवार उनके जाने के लंबे समय बाद भी एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे और ख्याल रखेंगे।

भगवद गीता पर ले रहे थे साप्ताहिक कोचिंग सेशन

भारतीय सिलिकॉन वैली पॉडकास्ट पर संजय कपूर ने फैमिली, विश्वास, सम्मान और एकता की वैल्यू पर ज्यादा जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पेरेंटिंग और भगवद गीता पर साप्ताहिक कोचिंग सेशन ले रहे थे। वो चाहते थे कि उनके बच्चे मिलकर रहे एक दूसरे का सम्मान करे और ऐसी ही बड़े हो। वह मजबूत और एकजुट परिवार ही चाहते थे क्योंकि वे एक ज्वॉइंट फैमिली से आते हैं। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली महसूस करते हैं कि उनके घर में सभी लोग प्यार और समझ के साथ मिलकर काम करते है। उन्होंने अक्टूबर में एक 10 साल की प्लानिंग तैयार की थी।

PunjabKesari

प्रिया सचदेव ने संभाला पति का कारोबार !

बता दें कि संजय कपूर ₹39,000 करोड़ वाली सोना कॉमस्टार के बोर्ड सदस्य, द दून स्कूल के बोर्ड में भी काम कर चुके हैं और वह पोलो खेलने के शौकीन थे। इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने के बाद 13 जून को उनका दुखद निधन हो गया, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। संजय के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और चार बच्चे हैं और अब खबरें ऐसी है कि उनके बिजनेस कारोबार को उनकी पत्नी प्रिया सचदेव संभाल रही है। जी हां संजय कपूर की कंपनी सोना कॉम स्टार ने यह साफ कर दिया है कि संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने पति की मौत के 15 दिन बाद उनका बिजनेस संभाल लिया है। हालांकि, इसमें वह डेली ऑपरेशन्स का हिस्सा नहीं होंगी। वह सिर्फ रणनीतिक स्तर पर टीम का मार्गदर्शन करेंगी।

संजय कपूर की कंपनी सोना कॉम स्टार ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि प्रिया सचदेव के अलावा किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है। नोट के मुताबिक, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को NED यानी नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है। संजय के बाद कंपनी के नए चेयरमैन जैफरी मार्क ओवरली (Jeffrey Mark Overly) होंगे। वहीं, विवेक विक्रम सिंह सीईओ रहेंगे। कंपनी ने यह नोट LinkedIn पर भी शेयर किया है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रिया सचदेव पहले से ही एक बिजनेसवुमन हैं। वह अभी Aureus Investment Private Limited में बतौर डायरेक्टर काम कर रही हैं। प्रिया एक पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में M&A एनालिस्ट के रूप में की थी। इसके बाद वह भारत आ गईं और यहां ऑटोमोटिव रिटेल और बीमा जैसे बिजनेस में काम किया। प्रिया सचदेव, अब जैफरी और विवेक विक्रम सिंह के साथ मिलकर पति संजय कपूर की 39 हजार करोड़ के बिजनेस एमपायर संभालेंगी। संजय कपूर की नेट वर्थ की बात करें, तो 'फोर्ब्स' के मुताबिक, यह 10,300 करोड़ रुपये है।

Related News