18 JUNTUESDAY2024 12:49:26 PM
Nari

पेट में है इंफेक्शन तो इन चीजों खाना करें शुरू, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 10 Jun, 2024 02:47 PM
पेट में है इंफेक्शन तो इन चीजों खाना करें शुरू, दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत

नारी डेस्क: पाचन तंत्र का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। आज कल का खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों के कारण पाचन तंत्र को कई बार बहुत ही नुकसान होता है। असंतुलित खान-पान, गंदा पानी पीने या फिर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण पेट में इंफेक्शन हो सकती है। पेट में इंफेक्शन होने पर ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पेट में इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए...

क्या खाएं? 

दही या छाछ

इन दोनों चीजों का सेवन पेट में इंफेक्शन होने पर फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। वहीं दही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

सूप

यह भी पेट में इंफेक्शन होने पर बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आप इसमें सौंफ, पुदीना और अदरक मिलाकर पी सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। 

प्रोटीन डाइट 

इस दौरान प्रोटीन डाइट का सेवन जरुर करें। परंतु ऐसी चीजें भूलकर भी न खाएं जिन्हें पचाने में ज्यादा समय लगता हो। 

PunjabKesari

केला, अंगूर और संतरा 

ऐसे फल और सब्जियां  खाएं जो बिल्कुल ताजी हों और आसानी से पच जाएं। केला, अंगूर, संतरा आप पेट में इंफेक्शन होने पर खा सकते हैं। 

नारियल पानी 

इसका सेवन पेट में इंफेक्शन होने पर आप कर सकते हैं। नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स दस्त और उल्टी की समस्या से आपको बचाते हैं। शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को तंदरुस्त रखने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी होता है। 

PunjabKesari

क्या न खाएं?

. एक्सपर्ट्स की मानें तो कैफीन युक्त खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन भी न करें। 

. कोल्डड्रिंक, चाय और कॉफी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 

. पेट में इंफेक्शन  खान-पान में असंतुलन, दूषित पानी पीने के कारण हो सकता है ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखें। 

Related News