26 APRFRIDAY2024 10:42:45 AM
Nari

रावण की नगरी श्रीलंका में देखे इस बार का दशहरा, इन मंदिरों से जुड़ी है माता सीता की कहानी

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Sep, 2022 06:14 PM
रावण की नगरी श्रीलंका में देखे इस बार का दशहरा, इन मंदिरों से जुड़ी है माता सीता की कहानी

नवरात्रि के समापन दसवें दिन में दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण को मारकर माता सीता को अाजाद करवाया था। रावण एक बहुत ही शक्तिशाली राजा, महाविद्वान और भगवान शिव का परम भक्त था। रावण को लेकर शास्त्रों में कई तरह की कथाएं प्रचलित हैं। रावण लंका का रहने वाला था। अब लंका भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका का हिस्सा है। अगर इस दशहरा आप कई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो श्रीलंका में जा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि श्रीलंका में आप किन-किन जगहों की सैर कर सकते हैं...

श्रीलंका की करें सैर

इस बार आप राजा रावण की नगरी श्रीलंका में दशहरे का त्योहार मना सकते हैं। श्रीलंका में आप कोलंबो, डंबुला, कोनेश्वरम, कैंडी जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। श्रीलंका में दशहरा भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाका है। भगवान की पूजा, भक्ति गीत सुनने के साथ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान भी करते हैं। भगवान राम को समर्पित यहां पर कई सारे मंदिर हैं।

PunjabKesari

सीता अम्मन मंदिर 

आप श्रीलंका के सीता अम्मन मंदिर में भी जा सकते हैं। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां मां सीता को बंदी बनाकर रखा गया था। यह जगह श्रीलंका के नुवारा एलिया से करीबन 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 5000 पुराने इस मंदिर में आप दशहरे के अलाव और भी कई जगहों की सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

दिवूरोमपोला मंदिर 

इस मंदिर में मां सीता ने अग्निपरीक्षा दी थी। इस दशहरा आप सीता एलिया से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कतारगामा मंदिर 

इस मंदिर में भगवान कार्तिकेय सुब्रहमण्यम की पूजा की जाती है। इस मंदिर को लेकर यह मान्यता है कि देव इन्द्र के कहने पर भगवान राम की मदद ये वह यहां युद्ध में शामिल हुए थे। 


PunjabKesari

Related News