27 APRSATURDAY2024 7:39:51 AM
Nari

New Year Special: स्पाइसी वेजिटेबल पास्ता

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 31 Dec, 2023 11:50 AM
New Year Special: स्पाइसी वेजिटेबल पास्ता

पास्ता किस को पसंद नहीं है?  ये सब का फेवरेट फास्ट फूड होता है। बड़े से लेकर बूढ़े तक इसे खाना पसंद करते हैं।अगर आप भी इस न्यू ईयर पर अपने दोस्तों और परिवार वालों को सरप्राइज करना चाहते हैं तो स्पेशल सब्जियों के साथ मजेदार तड़के वाला पास्ता सर्व करें। यकीन मानिए वो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं नए टेस्ट और ट्विस्ट वाला ये खासा पास्ता की रेसिपी...

PunjabKesari

पास्ता बनाने के लिए सामग्री

-पास्ता- 1 कप 
-प्याज (कटी हुई)- 2
-शिमला मिर्च (कटी हुई)- 1
-टमाटर- 2
-गरम मसाला- 1 टीस्पून 
-लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून 
-चाट मसाला- 1 टीस्पून 
-राई- 1/4 टीस्पून 
-टोमैटो सॉस- 2 टेबलस्पून
-हरा धनिया- 2 टेबलस्पून 
-पास्ता मसाला पैकेट- 1 
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार 

पास्ता बनाने के लिए विधि

1. सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर पास्ता उबलने के लिए रख दें।
2. इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
3. इसमें राई डालकर तड़का लगाएं।
4. अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें।
5. फिर टमाटर डालकर इसे नर्म होने तक पकाएं।
6. इसमें पास्ता मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
7. मसाले के तेल छोड़ने पर टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट तक पकएं।
 8.पास्ता को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं।
9. तय समय के बाद गैस बंद कर पास्ता पर निकाल लें।
10. तैयार है पास्ता। इसमें हरा धनिया और चाट मसाला डालकर सर्व करें।

PunjabKesari

Related News