15 DECMONDAY2025 10:43:10 AM
Nari

सोनम रघुवंशी की करतूत का खुला राज, देवेंद्र सिंह के वीडियो से मिला अहम सबूत

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Jun, 2025 10:37 AM
सोनम रघुवंशी की करतूत का खुला राज, देवेंद्र सिंह के वीडियो से मिला अहम सबूत

नारी डेस्क:  इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में नई सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। शिलांग के डबल डेकर ब्रिज के पास 23 मई को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी और तीन अन्य आरोपियों के चेहरे कैद हैं। यह वीडियो उसी समय बनाया गया था जब ट्रैवलर देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ ब्रिज पर थे। यह वीडियो पुलिस के लिए एक अहम सबूत साबित हो सकता है।

कैसे मिला यह वीडियो?

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले ट्रैवलर देवेंद्र सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि 23 मई को उन्होंने अपनी पत्नी और गाइड के साथ शिलांग में डबल डेकर ब्रिज के पास वीडियो शूट किया था। इस दौरान उन्होंने कई बार वीडियो ऑन-ऑफ किया। इसी दौरान उनकी वीडियो में सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी और तीनों आरोपियों के चेहरे अचानक कैद हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev (@m_devsingh)

शिलांग पुलिस के अनुसार, देवेंद्र का यह वीडियो केस में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पुलिस जल्द ही उनका बयान दर्ज करेगी और वीडियो को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में देखा गया कि सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आकाश आनंद और विशाल वहां आते हैं। करीब 20 मिनट बाद यानी 9:45 बजे सोनम आगे चल रही हैं और राजा पीछे। दोनों डबल डेकर ब्रिज की ओर जा रहे थे। देवेंद्र बताते हैं कि उन्होंने पूरे पांच घंटे इस रास्ते का वीडियो बनाया। उस वक्त उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी, वे केवल ट्रैवलर के तौर पर वहां मौजूद थे।

देवेंद्र ने खोला अपना अनुभव

देवेंद्र ने कहा कि डबल डेकर ब्रिज बहुत खूबसूरत और हरियाली से भरा इलाका है। वह अपनी पत्नी और गाइड के साथ वहां थे। वीडियो शूट करते समय उनकी पत्नी ने भी उनका वीडियो बनाया। उस दौरान अचानक आरोपी उनके कैमरे में कैद हो गए। उन्हें तब इस बात का पता नहीं था कि वे घटना से जुड़े लोग हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev (@m_devsingh)

ये भी पढ़ें: भारी बारिश का कहर, 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी, IMD का 19 से 23 जून तक का अलर्ट

शुरुआत में नहीं था शक

देवेंद्र ने बताया कि जब 25 मई को खबर आई कि एक कपल शिलांग में गायब हो गया है तो उन्हें शक नहीं हुआ। 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद भी उन्हें सोनम पर शक नहीं था। वे सोच रहे थे कि शायद सोनम मानव तस्करी की शिकार हो गई हो। पर जब सोनम गाजीपुर पहुंची और उसे देखा तो समझ में आया कि वह भी उसी दिन उस रास्ते पर थी।

पुलिस करेगी आगे की जांच

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों को हत्या स्थल पर लेकर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब देवेंद्र के वीडियो और उनके बयान से जांच में अहम मदद मिलने की उम्मीद है। यह वीडियो घटना की सही टाइमलाइन और आरोपी के मूवमेंट को समझने में पुलिस की मदद करेगा।

यह वीडियो और ट्रैवलर देवेंद्र का अनुभव इस केस में एक नई कड़ी साबित हो सकता है, जिससे हत्या की परतें और भी खुलेंगी। पुलिस इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

  

 
 


 

Related News