06 MAYMONDAY2024 7:53:29 AM
Nari

डिलीवरी से पहले सोनम के पैरों का हुआ बुरा हाल, जानिए प्रेगनेंसी में क्यों आती है ये दिक्क्त

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Aug, 2022 11:35 AM
डिलीवरी से पहले सोनम के पैरों का हुआ बुरा हाल, जानिए प्रेगनेंसी में क्यों आती है ये दिक्क्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनीे  प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि इस दौरान उन्हे कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने जा रही एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया कि- एक्ट्रेस कितना मुश्किल है और वह किस दर्द से गुजर रही है। 

PunjabKesari
दरअसल जैसे जैसे सोनम की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही है, उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही है। अब लेटेस्ट तस्वीरों में सोनम का  सूजा हुआ पैर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- प्रेगनेंसी हमेशा खूबसूरत नहीं होती है। तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के पैर सूज गए हैं।

PunjabKesari
खबरों की मानें तो इसी महीने सोनम कपूर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उनके बच्चे का परिवार के साथ- साथ फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा यह भसी जा रहा है कि बच्चे के बाद अनील कपूर की लाडली कम से कम छह महीने तक अपने माता-पिता के साथ रहेंगी। इसके बाद वह लंदन जा सकती है। 

PunjabKesari

बता दें कि गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं के पैर में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। पैरो में सूजन तब होता है जब द्रव या तरल पदार्थ ऊतकों में जमा होने लगती है। हालांकि पैरो में सूजन की समस्या के कुछ अन्य कारण भी हो सकते है। 


-लिवर में गड़बड़ी 
-हाई बीपी की समस्या। 
-आयरन की कमी
-किडनी की बीमारी
-हार्मोन में बदलाव
-भोजन में अधिक नमक 

PunjabKesari

इस तरह रखें अपना ध्यान 

प्रेग्नेंसी के दौरान हाथ पैर में होने वाली सूजन को कम करने का सबसे आसान उपाय है नमक का सेवन कम करें। दरअसल, नमक शरीर में मौजूद एक्सट्रा पानी को रोक कर रखता है।खाने में ऊपर से अतिरिक्त नमक का इस्तेमाल बिलकुल न करें। वहीं मालिश सूजन वाले पैरों के लिए बहुत अच्छी हो सकती है। अपने पैरों की मालिश करना सूजन वाले पैरों को राहत देने का एक प्रभावी तरीका है, क्योंकि यह तरल पदार्थ को दूर करके  सूजन को कम करेगा।


 

Related News