सोनम कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से सुर्खियों में बानी रहती है। उनका स्टाइल उनके फैंस की संख्या बढ़ाता रहता है। मगर आजकल वो 'रेड' कलर के आउटफिट में ही ज्यादातर नजर आ रहीं है। उन्होंने साबित कर दिया है कि लाल सबसे खूबसूरत रंग है। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न रेड अपना जलवा जरूर दिखाएगा। कभी 'विंटेज' तो कभी 'पंजाबन' लुक में सोनम अपने स्टाइल का जादू हर जगह फैला रहीं है। चलिए आपको उनके 17 बेस्ट रेड आउटफिट के बारें में बताते है। एक बार या दो बार नहीं 17 बार सोनम रेड को अपना अवतार बना चुकी है।
सोनम को हमेशा से लेडी बॉस लुक में ही देखा जाता है। अब उनका यही अवतार देख लीजिए इस रेड हॉट सूट में वो कितनी हॉट एंड बोल्ड लग रहीं है।
इस ओवर साइज कोट में सोनम थोड़ी अटपटी लग रहीं है ,मगर फैंस को कोई भी अप्पति नहीं है।
सोनम की यह रेड साड़ी बहुत ही अच्छी है और यह लुक तो सबको घायल कर रहा है।
यह लेदर फैब्रिक का रेड शेड वाला ऑउटफिट इन्हें और भी हॉट बना रहा है।
यह ड्रेस उन्होंने शनिधाम जाने के वक्त पहनी थी जिसे लोगों ने बहुत सराहा है।
यह फ्लोरल वर्क वाला रेड मिक्स कुर्ता भी सोनम का रेड की तरफ दीवानापन ही दिखा रहा है।
रेड पैंट्स वाला यह आउटफिट सोनम पर अच्छा लग रहा है।
यह ट्रेडिशनल ड्रेस सोनम की खूबसूरती बढ़ा रहा है।
सोनम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए यह रेड ऑफ-शोल्डर गाउन को अपने लिए चुना। इस गाउन में सोनम किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी।
इस विंटेज लुक में सोनम को बहुत सराहा गया। इस ड्रेस की सबसे अट्रैक्टिव नेकलाइन है। इस ड्रेस पर उनका साइड बैग बहुत अच्छा लग रहा है। उनके रिंग्स एक नया ट्रेंड सेट कर रहें है।
उन्होंने यह अवतार गणेश चतुर्थी के लिए अपनाया था। यह लुक बेहद सिंपल था पर उनका यह भारतीय लुक सबके दिल में एक स्पेशल जगह बना चुकी है।
क्रॉप-टॉप कहे या चोली इसके साथ पैंट्स टाइप घाघरा सोनम पर बहुत अच्छा लग रहा है। मगर सोनम इसके लिए ट्रोल भी हुई थी।
यहां सोनम ने प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज तो कैरी किया लेकिन एक्सपेरिमेंट के लिए साथ में जैकेट भी पहन लीं।
सोनम का यह पैंटसूट भी उन्हें लेडी बॉस लुक दे रहा है।
सोनम की यह ड्रेस थोड़ी समझ से बाहर है लेकिन जो भी हो उनपर सूट भी काफी कर रही हैं।
लॉन्ग स्कर्ट के साथ ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज और मैचिंग पोटली बैग्स भी सोनम को काफी अट्रेक्टिव लुक दे रहा हैं।