27 APRSATURDAY2024 2:26:17 AM
Nari

सूर्य ग्रहण: किसी की सेहत तो किसी को देगा धन नुकसान, 6 राशियों पर बुरा असर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jun, 2020 02:14 PM
सूर्य ग्रहण: किसी की सेहत तो किसी को देगा धन नुकसान, 6 राशियों पर बुरा असर

कल 21 जून दिन रविवार को सूर्य ग्रहण लगेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। किसी पर बुरा तो किसी पर अच्छा असर पड़ेगा। आज हम आपको उन 6 राशियों के बारे में बताते है, जिन पर इसका अशुभ पड़ेगा। ऐसे में इन्हें सचेत रहने की जरूरत हैं। नहीं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर कुछ उपायों को अपनाकर इसके अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए जानते है उन 6 राशियों के बारे में...

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभफलदाई नहीं कहा जा सकता है। इन लोगों को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग जॉब करते है उन्हें कार्यस्थल में किसी तरह की कोई परेशानी हो सकती है। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। इसलिए आपको पैसे को खर्च करने से पहले सोचना चाहिए। इसके अलावा बात अगर सेहत की करें तो अपनी आंखों का ध्यान रखें। 

Solar Eclipse,nari

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इन लोगों पर सूर्य ग्रहण का अच्छा असर नहीं पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आपको फेफड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में इसे अनदेखा करने की जगह तुरंत डॉक्टर से मिले। इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने के भी चांचिस है। 

कर्क 

इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। आप पर यह ग्रहण भारी पर सकता है। इसलिए इस राशि के लोगों को भूमि और वाहन के चक्‍कर में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत को सही रखने के लिए अपने खाने- पीने की आदतों को बदलें। साथ ही फालतू खर्च न करने और किसी को पैसा उधार देने से बचें। ऐसे में आपका पैसा कहीं फंस सकता है। 

cancer,nari

वृश्चिक 

इस सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। इसके लिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आप बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले ध्यान से सोचे। इस समय कहीं निवेश करने की गलती न करें। अगर सांस लेने में समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। नहीं तो यह परेशानी गंभीर रूप ले सकती है। 

धनु 

वैसे तो इस राशि के लोगों को पहले सूर्य ग्रह की तुलना में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मगर बात आपके काम की करें तो ऑफिस में आपकी किसी के साथ अनबन हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। साथ ही अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। 

nari

कुंभ

इस राशि् के लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए इन्हें थोड़ी देर शांत बैठ ध्यान करना चाहिए। इसका प्रभाव आपके रिश्ते में भी खटास लाने का काम कर सकता है। इसके अलावा पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

इन उपायों से करें दूर

- ग्रहण के समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें। 
- खुश रहने की कोशिश करें।
- फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।
- बीमारियों से बचे रहने के लिए महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करें। 
- कांसे की कटोरी में घी,चांदी का सिक्‍का डालें। फिर उसमें अपना मुख देखकर छायापात्र मंत्र पढ़ें। ग्रहण समाप्‍त होने के बाद इसे वस्‍त्र, फल और दक्षिणा के साथ किसी को दान करें। 

nari

Related News