11 SEPWEDNESDAY2024 2:24:23 PM
Nari

सावन के महीने सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ?

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 01 Aug, 2024 02:05 PM
सावन के महीने सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ?

नारी डेस्क: सावन के महीने में सांप दिखने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएँ हैं। इस समय सांप को देखना शुभ या अशुभ संकेत माना जा सकता है। कुछ लोग इसे एक संकेत मानते हैं कि किसी बड़े बदलाव या घटना के आने की संभावना है। वहीं, सांप को देखना कुछ लोगों के लिए एक चेतावनी भी हो सकती है, जो जीवन में सतर्क रहने की सलाह देती है। इस अवधि के दौरान सांप दिखने की घटनाओं को लेकर विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग मान्यताएँ और कहानियाँ प्रचलित हैं।

किसी मंदिर में सांप दिखाई देना

सपने में किसी मंदिर में सांप दिखाई देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी होने की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

पेड़ पर चढ़ता सांप दिखाई देना

सपने में पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप दिखाई देना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना जीवन में तरक्की व सफलता का संकेत देता है। ऐसा सपने देखने वाला व्यक्ति को उसका कहीं अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है।

शिवलिंग पर सांप दिखाई देना

अगर आपको सपने में सांप शिवलिंग के ऊपर दिखाई दे समझ जाए कि आप पर शिव जी की कृपा बनी हुई है। इसके साथ ही आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते हुए दिखाई देना

सपने में अगर कोई कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते हुए दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। वहीं इसके विपरीत अगर कोई अमीर व्यक्ति ऐसा करता हुआ दिखाई दे तो यह धन हानि की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

सफेद, सुनहरा या चमकीला सांप दिखाई देना

अगर किसी को सपने में सुनहरा या चमकीला सांप दिखाई दे तो यह किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है। ऐसे में समझ जाए कि आपकी समस्याएं दूर होकर जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आने वाली है।

अगर सांप बिल में जाता दिखे

सपने में सांप बिल में जाता हुआ देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे धन प्राप्ति के योग्य बनते हैं।

अगर सपने में बार-बार दिखे सांप

अगर किसी को बार-बार सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब कुंडली में सर्प दोष हो सकता है। इसके अलावा सपने में सांप पानी में तैरना दिखाई देना भी काल सर्प दोष की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

 

Related News