08 SEPTUESDAY2026 4:34:02 AM
Nari

6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, इस वेब सीरीज से OTT पर दिखेंगी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Sep, 2026 04:19 PM
6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, इस वेब सीरीज से OTT पर दिखेंगी

नारी डेस्क:  बिपाशा बसु के फैंस के लिए लंबे इंतजार के बाद अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही एक बार फिर एक्टिंग करते हुए स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। शादी और फिर बेटी की परवरिश के चलते लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर चल रहीं बिपाशा अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि उनका कमबैक किसी फिल्म से नहीं, बल्कि ओटीटी के जरिए होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ में नजर आएंगी। खबर सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हंसल मेहता की सीरीज से करेंगी वापसी

बिपाशा बसु हंसल मेहता की आने वाली वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ का हिस्सा होंगी। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ विशाल जेठवा और सनी कौशल जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सीरीज की कहानी ड्रग्स की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, कहानी में बिपाशा का किरदार क्या होगा, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है और बाकी कलाकार भी अपने हिस्से की शूटिंग में जुटे हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ELLE India (@elleindia)

6 साल से एक्टिंग से थीं दूर

बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और लंबे समय तक किसी बड़े एक्टिंग प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। हालांकि, साल 2020 में एक्ट्रेस ने वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में काम किया था। इस सीरीज के जरिए उन्होंने ओटीटी पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और उनके काम को दर्शकों ने पसंद भी किया था। इसके बाद बिपाशा फिर एक्टिंग से ब्रेक पर चली गईं। अब करीब छह साल बाद उनका नया ओटीटी प्रोजेक्ट सामने आया है, जिसे लेकर फैंस खासे एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें:  खून गाढ़ा होने पर शरीर में नजर आते हैं ये बदलाव, इन्हें हल्के में न लें

‘अलोन’ थी आखिरी फिल्म

फिल्मों की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इस हॉरर फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया। शादी के बाद बिपाशा ने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा समय दिया। वहीं साल 2022 में उनके घर बेटी देवी का जन्म हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस का ज्यादातर समय बेटी की परवरिश में बीता।

बेटी देवी के साथ बिजी थीं बिपाशा

बिपाशा भले ही फिल्मों और वेब सीरीज से दूर रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रही हैं। वह अक्सर अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और मदरहुड को प्राथमिकता दी। अब एक्टिंग में वापसी के फैसले ने उनके फैंस के बीच एक बार फिर उत्सुकता बढ़ा दी है।

फैंस को है बिपाशा के नए रोल का इंतजार

‘बाराबंकी’ में बिपाशा बसु किस तरह का किरदार निभाने वाली हैं, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। सीरीज की कहानी ड्रग्स तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित होने की बात सामने आई है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिपाशा को किस तरह के रोल में पेश किया जाता है। फिलहाल इतना तय है कि लंबे ब्रेक के बाद बिपाशा बसु को दोबारा स्क्रीन पर देखने का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है।
  
 
 

Related News