29 APRMONDAY2024 1:41:53 AM
Nari

हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए अलावा स्वास्थ के लिए नुकसानदायक भी है स्मार्टवॉच, जानिए कैसे?

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 02 Jun, 2021 06:09 PM
हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए अलावा स्वास्थ के लिए नुकसानदायक भी है स्मार्टवॉच, जानिए कैसे?

स्मार्टफोन के बाद अब लोगों का स्मार्टवॉच की तरफ भी बहुत क्रेज बढ़ रहा है। स्मार्टवॉच को अब लोग फैशन के तौर पर पहनना पसंद करते हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक स्मार्टवॉच का क्रेज देखा जा सकता है।

वहीं युवाओं के बढ़ते क्रेज को देखते  हुए बाजार में लगातार कंपनियां भी एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच पेश कर रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। कई कंपनियों का दावा है कि ये स्मार्टवॉच लोगों की हेल्थ को अच्छी तरह मॉनिटर कर सकती हैं। लेकिन वहीं इसके पहनने से हेल्थ के कई नुकसान भी है आईए जानते हैं-


PunjabKesari

जानिए, हेल्थ के लिए कैसे नुकसानदायक है स्मार्टवॉच, 
जानकारों के अनुसार, स्मार्टवॉच का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल स्मार्टवॉच इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) रेडिएशन पैदा करती हैं, जो हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है, इसके अलावा भी रेडिएशन के हेल्थ पर कई नेगेटिव प्रभाव भी पड़ते हैं। 
 

जानिए, स्मार्टवॉच के पहनने के क्या है साइड इफेक्ट-

-अगर कोई व्यक्ति स्मार्टवॉच 24 घंटे पहनता है तो सतर्क हो जाए, क्योंकि इससे उत्पन्न होने वाले रेडिएशन से सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए स्मार्टवॉच को लंबे समय तक नहीं पहनना चाहिए।


PunjabKesari
 

- हम अक्सर देखते हैं कि कई लोग देर रात तक स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे उनकी नींद का रूटीन बिगड़ जाता है। नींद पूरी न होने से मूड स्विंग की प्राॅब्लम शुरू हो जाती हैं। 
 

- कुछ लोग बार-बार अपनी स्मार्टवॉच को देखते हैं, ऐसा करने से वे अन्य कामों पर फोकस नहीं कर पाते, इस समस्या को बॉडी डिस्मोरफ़िया कहते हैं। इसलिए स्मार्टवॉच का एक लिमिट के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 


 

Related News