03 MAYFRIDAY2024 8:17:06 PM
Nari

आहिल के बर्थडे पर बहन अर्पिता और सलमान ने की खूब मस्ती, देखें पार्टी की एक झलक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2022 10:25 AM
आहिल के बर्थडे पर बहन अर्पिता और सलमान ने की खूब मस्ती, देखें पार्टी की एक झलक

बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान अपनी  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी फैंस से नहीं छिपाते हैं, जिस कारण लाेग उन्हे बेहद प्यार करते हैं। अब हाल ही में सलमान ने अपनी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के बेटे आहिल शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी एक झलक उन्होंने खुद शेयर  की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


आज आहिल 6 साल का हो गया है, इसी खुशी में सलमान खान ने देर रात एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की। भाई जान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार मस्ती करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उनकी बहन अर्पिता खान और आहिल फायर शो एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
इस दौरान सलमान खान भी मस्ती के मूड़ में लग रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सलमान खान ने सिर्फ आहिल बर्थडे लिखा है। बता दें कि सुपरस्टार अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं जो हम उनकी तस्वीरों में कई बार देख चुके हैं। जब भी उन्हें वक्त मिलता है वो अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं। उनका  आहिल के साथ बहुत लगाव है। 

PunjabKesari

अकसर सलमान आहिल के साथ मौज-मस्ती भरा वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम से शेयर करते ही रहते हैं। कभी वो आहिल को ड्रॉइंग बनाना सिखाते हैं तो कभी उनको दूध पिलाते नजर आ जाते हैं। उन दोनो के बीच की Bonding बहुत स्ट्रांग है। 

PunjabKesari
 

Related News