19 APRFRIDAY2024 4:25:41 AM
Nari

Health Advice: फायदा नहीं, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है लहसुन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Feb, 2020 11:44 AM
Health Advice: फायदा नहीं, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है लहसुन

भोजन का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेद के साथ-साथ एलोपैथिक में भी किया जाता है। साथ ही लहसुन का सेवन शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन खाना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ हेल्थ कंडीशन में लहसुन का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते है किन बीमारियों में लहसुन सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

 

लहसुन के नुकसान
ब्लड प्रेशर

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो लहसुन से परहेज करें। दरअसल, लहसुन नसों में ब्लॉकेज को खत्म और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, जोकि बेहद खतरनाक है।

PunjabKesari

लिवर की समस्या

लहसुन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है परन्तु जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

मेडिसिन लेने पर

लहसुन खून को पतला करता है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की दवाइ लें रहे हैं तो इसका सेवन न करें क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

ब्लीडिंग से जुड़ी प्रॉब्लम्स

चोटग्रसित या ब्लीडिंग से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम होने पर भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।इसके अलावा जिन लोगो को साइनस व नाक से खून निकलने की परेशानी है उन्हें लहसुन से परहेज करना चाहिए।

PunjabKesari

पेट की समस्या

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अल्सर, एसिडिटी, गैस बनना या डायरिया है तो भी लहसुन का सेवन ना करें।

प्रेगनेंसी

लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रैग्नेंसी में कच्चे या ज्यादा लहसुन का सेवन मिसकैरेज का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में गलती से भी गर्भावस्था में लहसुन ना खाएं।

सर्जरी से पहले

अगर आप ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं तो लहसुन को पूरी तरह अवॉइड करें क्योंकि इससे सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा रहता है।

एनीमिया

एनीमिया से ग्रस्त लोगों को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हीमोलाइटिक एनीमिया की कमी हो जाती है, जोकि आपके लिए खतरनाक है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News