28 APRSUNDAY2024 11:52:50 AM
Nari

चंडीगढ़ की श्वेता शारदा बनी Miss Diva Universe, ताज पहनकर इमोशनल हुई Beauty Queen

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Aug, 2023 10:39 AM
चंडीगढ़ की श्वेता शारदा बनी Miss Diva Universe, ताज पहनकर इमोशनल हुई Beauty Queen

ब्यूटी कॉन्सटेस्ट मिस दीवा 2023 का खिताब श्वेता शारदा ने जीता है। मिस दीवा सुपरनेशनल का आगाज बीती रात मुंबई में किया गया था जहां श्वेता शारदा को मिस दीवा के ताज पहनाया गया है। श्वेता के अलावा दिल्ली की सोनल कुकरेजा मिस दीवा सुपरनेशनल 2023 और कर्नाटक की त्रिशा शेट्टी मिस दीवा 2023 की रनर अप रही। तीनों लड़कियों को ताज पहनाकर उनका सम्मान किया गया है। ब्यूटी पेजेंट शो में इन तीनों के अलावा टॉप 7 फाइनलिस्ट थी जिसमें अरुणा बेनीवाल, डेजज खौंड, निकिता अरोड़ा और जुचोबेनी तुंगी शामिल थी। 

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी श्वेता 

मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद अब श्वेता शारदा 72वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं सोनल कुकरेजा मिस सुपरनेशनल 2023 के 12वें एडिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Diva (@missdivaorg)

कौन है मिस यूनिवर्स श्वेता शारदा? 

श्वेता शारदा पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला है अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह 16 साल की उम्र में ही मुंबई आ गई थी जब श्वेता से उनकी इंस्पीरेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी मां का नाम लिया। श्वेता डीआईडी, डांस दीवाने और डांस + जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह झलक दिखलाजा में कोरियोग्रॉफर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। एक इंटरव्यू में मिस दीवा ने बताया था कि उनकी जिंदगी का सबसे गर्व भरा पल वह था जब उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय और एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ काम किया और उनसे डांस सिखा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्हें जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रेरित सुष्मिता सेन ने किया है। श्वेता का मानना है कि हर लड़की को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी शिक्षा और आत्मविश्वास की जरुरत होती है। आइए एक सुरक्षित संसार के लिए लड़कियों को मजबूत बनाएं। 

जज के तौर पर शामिल हुई हरनाज संधु

मिस दीवा यूनिवर्स 2023 के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनल अभिषेक शर्मा, निकिता म्हैसालकर, जतिन कम्पानी, मिस यूनिवर्स 2021 के विजेता हरनाज संधु, श्रीनिधि शेट्टी और संगीत बिजलानी जज पैनल के तौर पर शामिल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Diva (@missdivaorg)

Related News