09 SEPWEDNESDAY2026 9:13:10 AM
Nari

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग, शो से लौट रहे थे सिंगर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2026 09:06 AM
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग, शो से लौट रहे थे सिंगर

नारी डेस्क: पंजाबी एक्टर पिछले कुछ समय से दबंगों के निशाने पर चल रहे हैं। पंजाबी गायक और एक्टर एमी विर्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कनाडा के एबट्सफोर्ड में एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी में निशाना कौन था और एमी विर्क उस वाहन में सवार थे या नहीं।

PunjabKesari
 एबट्सफोर्ड पुलिस ने मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी में निशाना कौन था और एमी विर्क उस वाहन में सवार थे या नहीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक 5 सितंबर की रात एबट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम था। दावा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11 बजे एमी विर्क वाहनों के काफिले के साथ शहर की ओर रवाना हुए। 

PunjabKesari
इसी दौरान काफिले में शामिल एक रॉल्स रॉयस पर दूसरे वाहन में सवार लोगों ने गोलियां चला दीं। वहीं इसी बीच कनाडा के पंजाबी कमेंटेटर गुरप्रीत एस. सहोता ने X पर बताया कि विर्क खुद भी उस गाड़ी में सवार थे। सहोता ने बताया कि वह गाड़ी रॉल्स-रॉयस कलिनन थी और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

Related News