05 DECFRIDAY2025 4:47:15 PM
Nari

बहुत याद आओगी शेफाली …आखिरी सफर पर निकली "कांटा लगा" गर्ल, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Jun, 2025 06:06 PM
बहुत याद आओगी शेफाली …आखिरी सफर पर निकली

नारी डेस्क: आज पूरे देश की आंखें तब नम हो गई जब ‘‘कांटा लगा'' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के मौत की खबर मिली। उनका यूं दुनिया से चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है। अब शेफाली अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुकी है, उनके पति पराग समेत बाकी करीबी उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हें। दुख भरे इस मौके पर शेफाली के घर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार आज यानी 28 जून 2025 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।  पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया। इस दौरान शेफाली की मां बेसुध नजर आई, अपनी बेटी को खोने के बाद वह बिल्कुल टूट गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हिंदुस्तानी भाऊ, कॉमेडियन सुनील पाल और निकिता रावल ने अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुनील ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा- "बॉलीवुड से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है, शेफाली जरीवाला, जो एक अच्छी अभिनेत्री और दोस्त थीं, का निधन हो गया है। हमने साथ में कई लाइव शो किए हैं। उन्होंने 'कांटा लगा' गाने से प्रसिद्धि पाई थी। उनके निधन से दुख के बादल छा रहे हैं। इतनी जल्दी चले जाना बहुत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे"।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अस्पताल से बाहर  हिंदुस्तानी भाऊ ने मीडिया से कहा- "वह मेरे परिवार की तरह थी। बहन से बढ़कर, वह मेरी बच्ची थी।"  शेफाली की कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद मौत हो गई। उनके पति पराग त्यागी कथित तौर पर उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके के एक अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related News