26 JUNWEDNESDAY2024 12:48:12 AM
Nari

शनि जयंती पर जरूर करें ये उपाय, बनेंगे सब बिगड़े काम

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 06 Jun, 2024 04:19 PM
शनि जयंती पर जरूर करें ये उपाय, बनेंगे सब बिगड़े काम

नारी डेस्क: आज देश भर में शनि जयंती मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में इस दिन का बहुत महत्त्व माना जाता है। इस दिन भगवान शनि की पूजा और उनके आशीर्वाद के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस दिन लोग उनकी कृपा और उन्हें खुश करने के लिए कामना करते हैं ताकि उनके कर्मों का फल सदैव अच्छा हो। ऐसे में हम आपको ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहेगी। 

इन वस्तुओं का करें दान

शनि जंयती पर काले कपड़े, काले जूते, काली दाल का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती-ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन उपवास रख सकते हैं।

PunjabKesari

सुबह-शाम 108 बार इस मंत्र का करें जप 

शनि जयंती के दिन के दिन हर किसी को एकाक्षरी मंत्र ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः’ का सुबह शाम 108 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन कुत्ते, कौवे, गाय, दिव्यांग, रोगी आदि को भोजन करवाना भी काफी शुभ माना जाता है। 

पीपल के पेड़ की करें पूजा

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव और पितृ प्रसन्न होते हैं। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं। पीपल के पेड़ के चारों तरफ कच्चा सूत 7 बार लपेटे। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari

धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर आप आर्थिक स्थिति से परेशान हैं तो आप शनि जंयती के दिन कांसे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर, उसमें अपना चेहरा देखकर किसी मंदिर में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन में वृद्धि होती है। 

भगवान शिव और बजरंगबली की करें पूजा

 शनि जयंती के दिन शनिदेव के साथ साथ भगवान शिव और हनुमानजी की भी आराधना  करें। साथ ही सुबह शाम हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। ऐसा करना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। 

PunjabKesari


 

Related News