02 MAYTHURSDAY2024 8:47:35 AM
Nari

त्योहारों में चांद जैसा चमकेगा चेहरा, बस फॉलो कर लें ये Shahnaz Hussain टिप्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Oct, 2022 04:01 PM
त्योहारों में चांद जैसा चमकेगा चेहरा, बस फॉलो कर लें ये Shahnaz Hussain टिप्स

महिलाओ का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवा चौथ नजदीक आ गया है और ऐसे में खूबसूरत दिखने का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।  अगर ये आपका पहला करवा चौथ है तो आपका उत्साह और भी बढ़ गया होगा। जाहिर है आप ने त्यौहार की तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। करवा चौथ के दिन सभी सुहागन महिलाएँ 16 श्रृंगार करती हैं, उस दिन उनका चेहरा बिलकुल चांद की तरह खिला नजर आता है। करवा चौथ  के पवित्र दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने हाथों में  मेहंदी , बिन्दी  तथा  पूरे श्रृंगार  के साथ दिन भर अपने जीवन साथी की लम्बी उम्र तथा  सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए निर्जल व्रत तथा पूजा करती हैं। इस तयौहार में महिलाएं पूरे उत्साह से संजने संवरने के बाद अपने पति के लम्बी उम्र तथा स्वस्थ्य के लिए  पूरे विधि -विधानों साथ व्रत और पूजा करती हैं। इस पवित्र दिन  महिलाएं श्री गणेश ,माँ गौरी  तथा चन्द्रमा  की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाओं  में सजने संवरने  का बहूत क्रेज होता है कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं के सौन्दर्य में चांद जैसा  निखार उभरता है। हालांकि आजकल महिलाओं में  सजने संवरने में ब्यूटी पार्लर और मॉल का प्रचलन शुरू हो गया है लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं  तो इस त्योहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें तथा ब्यूटी पार्लर के महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू  हर्बल प्रसाधनों  के उपयोग से आप हुसन  की मलिका बन सकती हैं ...

PunjabKesari

वैक्सिंग ,थ्रेडिंग ,मैनीक्योर ,पेडीक्योर और फेशिअल आदि मेहंदी लगाने से पहले ही कर लें । करवा चौथ में हाथों-पांवो पर मेहंदी लगाने की सदियों पुरानी समृद्ध परम्परा है। आप को मेहंदी त्योहार से एक दो दिन पहले लगानी चाहिए ताकि व्रत के दिन मेहंदी सुख कर डार्क कलर की हो जाए। मेहँदी लगाने के बाद इसे प्रकृतिक तौर पर सूखने दें। आपके हाथ में मेहंदी जितनी देर ज्यादा लगी रहेगी उतना ही बह-सुर्ख रंग ग्रहण करेगी। सुख जाने पर मेहंदी को रगड़-रगड़ कर हटाएँ तथा हाथों को पानी से ना धोएं। मेहंदी लगाने के बाद हाथों को पानी से बचा कर रखें अन्यथा मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है। जब महिलाएं मेहंदी लगे हाथों से धार्मिक संस्कार करती हैं तो इसे शुभ माना जाता है। 
   
  हालांकि महिलाएं इस त्योहार की खरीददारी काफी पहले से ही कर देती हैं लेकिन फिर भी जरूरी सौंदर्य प्रसाधन छूट ही जाते है।  इसलिए त्योहार की तैयारियों में व्यस्तता के बीच आप लिप कलर, आई मेक-अप , नेल कलर आदि जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन समय रहते ही ले लें। अगर आप बालों में मेहंदी रंग लगाती हैं तो भी  हेयर कलर , हेयर स्टाइल ,हेयर कट ,नेल आर्ट आदि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट दो तीन दिन पहले ही करवा लें ताकि गलती आदि को समय रहते ठीक किया जा सके।  इस दिन लाल रंग की कांच की चूड़ियां आप के सौन्दर्य  को निखारने में अहम भूमिका अदा करेंगी। 

PunjabKesari

इस त्यौहार में हम ज्यादातर अपने चेहरे पर ज्यादा फोकस करते हैं  लेकिन अगर आप वास्तव में  दमकती त्वचा पाना चाहती हैं  तो आपको  अपने चेहरे तथा शरीर दोनों  की सुन्दरता पर फोकस करना पड़ेगा। चेहरे की बजाय पूरे शरीर की त्वचा की उचित देखभाल आप के सौन्दर्य को प्रकृतिक निखार देगी। इस पावन त्यौहार में ज्यादातर अपने पुराने सौन्दर्य प्रसाधनों  पर भरोसा रखें तथा कोई नया सौन्दर्य प्रसाधन टेस्ट करने से परहेज करें क्योंकि अगर नया सौन्दर्य प्रसाधन आपकी त्वचा या व्यक्तित्व पर खरा नहीं उतरा तो आपका मूड खराब हो जायेगा। 

बालों को अलग करके मांग के बीच में सिन्दूर लगाना विवाहित महिला की निशानी माना जाता है और करवा चौथ के त्यौहार में इस परम्परा का वहन करना चाहिए। गोल्ड सेटिंग में काले मनकों से जड़ित मंगलसूत्र आपके पवित्र प्यार को दर्शाने के साथ ही बुरी नजर से भी बचाएगा। 

PunjabKesari

 इस दिन अपनी खूबसूरती को निखारने में ब्यूटी सैलून्स की बजाय अपने पर ज्यादा भरोसा रखें। अपनी त्वचा को नियमित रूप से एलोवेरा ,ग्रीन टी ,शहद का पोषण दें। आप नहाती बार दूध का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा।    

करवा चौथ  में अपने शरीर की नमी बनाए रखने के लिए आप पहले से ही रोजाना  नियमित रूप से आठ दस गिलास पानी पिएं। अपनी दिनचर्या में जूस, नींबू पानी ,नारियल पानी , सूप तथा मौसमी फलों आदि को जरूर शामिल करें। यह सुनिश्चित करें की आपकी त्वचा पूरी तरह से मॉइश्चराइजड रहे।  मेकअप से पहले अपनी त्वचा पर उपयुक्त मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। आजकल  पूरे देश में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर रहा है तो ऐसे में जहां आप कोरोना वायरस से बचने के लिए फेस मास्क का उपयोग करें तो  दूसरी और अपनी त्वचा, शरीर की सुन्दरता को  हानिकारक धूल ,मिट्टी  और प्रदूषण की मार से बचाने के लिए घर से बाहर जाते समय अपने चेहरे तथा खुले भागों को स्कार्फ/ कपड़े से ढक लें  ताकि आपकी त्वचा को शील्ड मिल सके।   

PunjabKesari

 करवा चौथ  से  तीन दिन  पहले हाथों तथा पावों  की सुंदरता पर फोक्स  करने के बाद मेहंदी लगाएं। मेहंदी  लगाने के दो घण्टे बाद नीम्बू  और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें। 

 शहद और दूध का फेस मास्क आपकी त्वचा की नमी बरकरार रखते हुए भी आपकी  त्वचा  को मुलायम , आकर्षक बना देते हैं। आप दूध में शहद मिलाकर बने फेस मास्क को त्वचा पर दस मिनट तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो लीजिए।    

PunjabKesari

 आप अपनी त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन तथा माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए।  तैलीय त्वचा के लिए एस्ट्रीजन्ट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाउडर लगाए। तैलीय त्वचा के लिए ज्यादा पाउडर का प्रयोग मत करें तथा चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दे। पूरे चेहरे तथा गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाउडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लम्बे समय तक बना रहता है। दो चम्मच गेहूं चोकर ,एक चम्मच बादाम तेल , दही ,शहद और गुलाब जल का पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगा कर 20  मिनट बाद धोने से चेहरे की सुन्दरता  निखर जाती है तथा चेहरा खिला-खिला रहता है। 
 
अगर आप फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहती है तो केवल जल आधरित फांउडेशन का ही प्रयोग करें तथा हल्के कवरेज के लिए एक या दो बूंद पानी प्रयोग में ला सकती है। फांउडेशन जितना भी सम्भव है आपकी त्वचा के रंग से मेल-जोल खाती होनी चाहिए तथा उसके बाद पाउडर का उपयोग करें। चेहरे पर प्रकृति आभा के लिए अच्छी तरह ब्लैड करके गालों को ब्लशर से चमकाए।

PunjabKesari

आंखों की सुन्दरता के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाऐं। आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए पलकों पर भूरी या स्लेटी आई शैडों का प्रयोग करें तथा इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें जिससे आंखों पर चमक आ जाएगी तथा मेकअप में भारीपन की दिखावट भी नहीं होगी। मस्कारा को एक भारी मुलम्मे की बजाय दो हल्की तहों में करना चाहिए। पहला कोट करने के बाद इसे सूखने दें तथा इसे कंघी या ब्रश  कर लें। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराइए। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराईए।

सबसे बाद में लगाई जाने वाली लिपस्टिक  से पता चलता है की आप का मेक अप सही हुआ है या नहीं।  लिपस्टिक की गलत शेड आपके पुरे लुक को खराब कर सकती है।  हमेशा अपनी स्किन टोन के मुताबिक ही लिपस्टिक की शेड का चयन करें और अगर आपने आई मेकअप डार्क किया है तो हल्के रंग की लिपस्टिक का चयन करें।   

लिपस्टिक की सुन्दरता के लिए घने गहरे रंगों का उपयोग न करें क्योंकि चमकीली लाइट में यह ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं जिससे आपकी आभा पर विपरित असर दिखाई देता है। 

PunjabKesari

सौंदर्य पर चार चांद लगाने के लिए गुलाबी, ताम्रवर्णी, कांस्यवर्णी रंगों का प्रयोग करें। नारंगी रंग या नारंगी शेड का प्रयोग फैशन का नया प्रचलन है। विकल्प के तौर पर आप हल्के बैंगनी तथा गुलाबी रंगों का प्रयोग भी कर सकतेी है लेकिन यह सभी रंग ज्यादा चमकीले नहीं होने चाहिए। 

बिन्दी करवाचौथ के सौन्दर्य का अभिन्न अंग मानी जाती है। अपनी पोशाक से मिलती जुलती रंग की सजावटी बिन्दी का प्रयोग करें। छोटे चमकीले रत्नों से जड़ित बिन्दी काफी आर्कषक लगती है।  

अपने सौन्दर्य में इत्र लगाना कभी न भूलें क्योंकि यह सोने पर सुहागे का काम करता है। उचित जीवनशैली अपनाने से चहेरे पर चमक तथा उत्साह की झलक मिलती है। तेजस्वी आभा के लिए उचित पोषाहार, व्यायाम पर्याप्त नींद, तथा विश्राम अत्यन्त आवश्यक है। त्योहार से कुछ हफ्ते पहले हल्का व्यायाम तथा पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। पैदल चलना शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य दोनों के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित होता है। मन की शान्ति तथा स्वास्थ्य के लिए लम्बी गहरी सांसे सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है।

PunjabKesari

करवाचौथ के त्यौहार के दिन नई दुल्हनें तथा युवा महिलाएं दुल्हनों जैसी पोशाक पहनना पसन्द करती है जिससे उन्हें दुल्हन जैसा अहसास प्रदान होने का दोबारा अवसर मिलता है। आज के दौर में परम्पारिक लाल रंग के साथ-साथ गहरा गुलाबी रंग, हल्का गुलाबी रंग, हल्का नीला रंग, फिरोजी नीला रंग, हल्का बैंगनी रंग, स्ट्राबैरी, कांस्य, जामुनी रंग भी काफी आकर्षक तथा लोकप्रिय माने जाते है। युवा महिलाओं में दो रंगों का मिश्रण भी काफी लोकप्रिय माना जाता है।

PunjabKesari

ड्रैस के तौर पर लहंगा चोली काफी लोकप्रिय है या महिलाएं घने अलंकृत कुर्ते के साथ सलवार- कुर्ते का प्रयोग भी कर सकती है। साड़ी को परम्पारिक तरीके से पहनने की बजाय इस तरीके से पहनना चाहिए ताकि सजावटी चोली तथा सघन आंचल की खूबसरूती साफ तौर पर झलकती रहे। सिली हुई साड़ियों का नया ट्रैंड पड़ा है जिसे स्टिच नहीं करना पड़ता।

करवाचथ में विवाह की तरह विभिन्न आर्कषक पौशाकें पहनी जा सकती है। इस त्यौहार में जरदोजी, जाली क्रेप तथा पतली रेशमी कपड़े वाली पौशाकों को उपयोग में लाया जा सकता है। इस त्यौहार में हीरे सहित सपफेद या रंगीन रत्नों से जडि़त आभूषण प्रयोग में लाए जाते हैं।

PunjabKesari

परम्परा पौशाक में आभूषण भी परम्परागत आकर्षक दिखाई देने चाहिए। लेकिन यदि आधुनिक लुक हो तो महिलाएं प्रभावशाली आधुनिक आभूषण भी पहन सकती है।

करवाचौथ में मुख्यत परम्पारिक पोशाकों तथा परिधानों को ही पसन्द किया जाता है क्योंकि इनका सम्बन्ध व्रत तथा पूजा अर्चना से सीधे तौर पर जुड़ा है। हालांकि बदलते आधुनिक परिवेश में फिल्मों तथा फैशन का प्रभाव भी कुछ हद तक इस व्रत में दिखने में मिल जाता है।

(लेखिका अन्तराष्ट्रिय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है)


 

Related News