02 MAYTHURSDAY2024 8:57:21 AM
Nari

शहनाज गिल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से लाइव होकर बोली- समय सबका आता है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2023 09:39 AM
शहनाज गिल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से लाइव होकर बोली- समय सबका आता है

‘बिग बॉस 13’ से पूरे देश का दिल जीतने वाली शहनाज गिल जहां एक तरफ कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में लगी शहनाज अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने खुद लाइव आकर बताया कि उन्हें क्या हुआ था और अब उनकी तबीयत कैसी हे।  उनकी फिल्म की मेकर रिया कपूर भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंची। 


दरअसल शहनाज गिल ने ऐसा कुछ खा लिया, जिसके चलते उनका पेट खराब हो गया। इंफेक्शन ज्यादा बढ़ने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। ऐसे में  शहनाज ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। वह वीडियो में कहती हैं- 'देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मैं ठीक नहीं थी, मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने ना सैंडविच खा लिया था,  मुझे फ़ूड इन्फेक्शन हुआ है।'

PunjabKesari
वह इस वीडियो में अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही है। शहनाज गिल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं इसी बीच उनके को-एक्टर और बॉलीवुड के दिग्गज अनिल कपूर ने भी अपना रिएक्शन देते हुए  शहनाज़ को मुमताज कह डाला। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा-  'आप मुमताज की तरह हैं... अगली मुमताज। सब देख रहे हैं सराहना कर रहे हैं।'

PunjabKesari
इसी बीच रिया कपूर को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जहां शहनाज़ गिल को भर्ती कराया गया है। बता दें कि शहनाज गिल ने जब से बॉलीवुड में डेब्यू किया, तब से उनकी पर्सनैलिटी में काफी निखार आया है। आए दिन एक्ट्रेस के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। 

Related News