25 APRTHURSDAY2024 7:11:35 PM
Nari

रोजाना बोलें अंग्रेजी के ये दो अक्षर, झुर्रियां होगी कम और चेहरे पर आएगा Glow

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Sep, 2021 10:45 AM
रोजाना बोलें अंग्रेजी के ये दो अक्षर, झुर्रियां होगी कम और चेहरे पर आएगा Glow

उम्र बढ़ने का असर चेहरे पर आम दिखाई देता है। इसके कारण स्किन ढीली पड़ने से झुर्रियों की समस्या होने लगती है। मगर आप बॉडी की तरह फेशियल एक्सरसाइज करके इससे छुटकारा पा सकती है। इसके लिए आपको बस अंग्रेजी के 2 अक्षरों को बोलना है। इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन में कसाव आएगा। ऐसे में आपको चेहरे की पफीनेस, झुर्रियां दूर होने के साथ ग्लो आएगा। साथ ही आप इसे चलते-फिरते, काम को दौरान कभी भी कर सकती है। चलिए जानते हैं इस फेशियल योगा के बारे में...

बोलें सिर्फ ये दो शब्द

चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण रोकने के लिए आप एंटी-एजिंग क्रीम की जगह एक्सरसाइज का सहारा ले सकती है। इसके लिए आपको बस अंग्रेजी के O' और 'E' (ओ, ई) शब्द बोलने है। चेहरे पर जोर डालते हुए इन शब्दों को कहें। साथ ही कुछ सेकेंड चेहरे को इसी अवस्था में रखें। इन शब्दों को थोड़ा जोर लगाते हुए करीब 5-5 मिनट तक लगातार बोलें। इस फेशियल एक्सरसाइज से आपकी त्वचा में कसावट आएगा।‌‌ ऐसे में ढीली त्वचा के कारण चेहरे पर पड़ी झुर्रियों से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

नारियल तेल मसाज से बनेगी बात

आप चेहरे पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने व त्वचा में कसाव डालने के लिए तेल मसाज कर सकती हैं। नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुण त्वचा में कसाव डालने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है। चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आता है। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आंखों के नीचे वाली स्किन पर हल्के से मसाज करें।

PunjabKesari

गर्दन व चिन की चर्बी दूर करने का तरीका

वजन बढ़ने पर इसका असर शरीर के साथ चेहरे पर भी साफ दिखाई देता है। इसके कारण गर्दन पर अधिक चर्बी जमा हो जाती है। इसके अलावा डबल चीजों की समस्या हो जाती है। इनसे बचने के लिए आप एक्सरसाइज का सहारा ले सकती है। इसके लिए शाम के समय फ्री होकर जमीन पर या कुर्सी पर बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर देखें। ऐसा करीब 7-10 मिनट तक करें। इससे आपके मसल्स स्ट्रेच होंगे और एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद है। साथ ही यह फैट इकट्ठा होने से बचाता है।

 

Related News