19 APRFRIDAY2024 1:23:00 PM
Nari

Sawan Shivratri 2020: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार करें उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jul, 2020 07:19 PM
Sawan Shivratri 2020: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार करें उपाय

भगवान शिव जी का प्रिय सावन का महीना चल रहा हैं। कहा जाता है कि इस महीने भगवान शिव की पूजा करने से शुभफल मिलता है। इसके साथ इस महीने में आने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है। इस बार यह शिवरात्रि 19 जुलाई को मनाई जाएंगी।मान्यता है कि इसदिन भगवान शिव की पूजा करना, उन्हें जल चढ़ाना काफी शुभ होता है। ऐसे में अगर राशि के अनुसार शिवलिंग पर चीजें अर्पित कर उनकी असीम कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते है राशि के अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए...

मेष राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। ऐसे में इन्हें शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध, दही, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर गन्ने का रस और मोगरे का फूल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। इसके साथ भगवान को मिठाई का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को शिव जी के स्फटिक रूप के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा में चंदन, ईत्र और आंकड़े के फूल चढ़ाना श्रेष्ठ रहेगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल, दही और चंदन से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होगा। इसके साथ ही इन्हें शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

सिंह राशि

शिव जी को गन्ने का रस, भांग, धतूरा और बेलपत्र अति प्रिय होते हैं। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उनको ये सब चीजें चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए। 

NARI,PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव के मंदिर जाएं। साथ ही शिवलिंग की पूजा बिल्वपत्र चढ़ा कर करें।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही पापों और शनिजन्य दोषों से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को जातकों को जौ से शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। शिवपुराण के अनुसार इससे स्वर्गीय सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इनका शिवलिंग पर जलाभिषेेक करके फूल और मसूर की दाल चढ़ाकर पूजा करना शुभ होगा। 

धनु राशि

इस राशि के लोग गेंहू से बनी कोई चीज भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर धतूरा, भांग, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करते हुए पूजा करें।

NARI,PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर अरहर के पत्तों का श्रृंगार करके पूजा करनी चाहिए। इसतरह सच्चे मन से पूजा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि को लोग कल भगवान शिव की पूजा करने के साथ उन्हें बिल्व पत्र और गुलाब के फूल चढाएं। उसके बाद दीपक जलाकर शिवजी की आरती करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर मूंग दाल चढ़ाने से घर में खुशियों का आगमन होगा। भगवान शिव की असीम कृपा मिलने से घर में सुख-समृद्धि व शांति भरा माहोल बना रहेगा। 

मीन राशि

जिन लोगों की राशि मीन हैं उन्हें शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ानी चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर शिवजी की पूजा- अर्चना करने के बाद ऊँ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से शुभफल की प्राप्ति होगी। 

Related News