12 MAYMONDAY2025 5:41:35 PM
Nari

समय रैना के कमबैक पर बोले रणवीर अल्लाहबादिया कहा- जल्द ही वापसी

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 17 Apr, 2025 02:49 PM
समय रैना के कमबैक पर बोले रणवीर अल्लाहबादिया कहा- जल्द ही वापसी

नारी डेस्क: इंडियाज गॉट लेटेंट’ (IGL) विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर से अपने पॉडकास्ट की दुनिया में लौट आए हैं। उन्होंने फिर से पॉडकास्ट एपिसोड डालने शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ, अपूर्वा मखीजा ने भी यूट्यूब पर वीडियो डालकर अपनी वापसी कर दी है। लेकिन इन सबके बीच एक नाम अब भी गायब है समय रैना। उनके फैंस अब भी बेसब्री से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।

AMA सेशन में रणवीर ने दिया जवाब

रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक AMA (Ask Me Anything) सेशन रखा था, जिसमें फैंस ने उनसे ढेर सारे सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने समय रैना के बारे में भी पूछा, क्या वे अब भी समय के टच में हैं और क्या समय वापस आएगा? इस सवाल के जवाब में रणवीर ने साफ-साफ कहा, "समय जल्द ही वापस आ जाएगा।"

PunjabKesari

उन्होंने ये भी बताया कि IGL की घटना के बाद उनका और समय का रिश्ता और भी गहरा हो गया है। उन्होंने कहा, "घटना के बाद हम एक-दूसरे के और भी ज़्यादा करीब आ गए हैं। अच्छे और बुरे समय में हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। इससे हमारा बॉन्ड और मजबूत हो गया है।"

ये भी पढ़े: 'कैडबरी जेम्स की तरह Dolo- 650 खाते है भारतीय', सोशल मीडिया पर अमेरिकी डॉक्टर का पोस्ट हुआ वायरल

आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा पर भी बोले रणवीर

AMA सेशन में रणवीर ने सिर्फ समय रैना की ही नहीं, बल्कि आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा की भी बात की। उन्होंने कहा, "भगवान हम सबके साथ हैं। मैं आशीष और अपूर्वा से भी बहुत प्यार करता हूं। और हां, पिक्चर अभी बाकी है।" ये पहली बार था जब रणवीर ने IGL विवाद के बाद अपने फैंस से इस तरह खुलकर बात की।

विवाद के बाद क्या-क्या खोया, क्या-क्या पाया?

AMA में जब रणवीर से पूछा गया कि IGL विवाद के बाद उन्होंने क्या खोया और क्या पाया, तो उन्होंने बहुत ही ईमानदारी से जवाब दिया। रणवीर ने कहा कि उन्होंने इस विवाद के बाद बहुत कुछ खोया "स्वास्थ्य, अवसर, पैसा, प्रतिष्ठा, मानसिक शांति, माता-पिता की संतुष्टि और भी बहुत कुछ चला गया।" लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस पूरे अनुभव ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और उन्हें मजबूत बनाया। उन्होंने आगे कहा, "मैंने बदला हुआ नज़रिया पाया है, आध्यात्मिक विकास किया है और अंदर से और भी ज़्यादा मजबूत हो गया हूं।"

PunjabKesari

 

Related News