23 APRTHURSDAY2026 11:03:35 PM
Nari

कोरोना संक्रमित हुई रुबीना दिलाइक, बोलीं- 1 महीने बाद करूंगी प्लाज्मा डोनेट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 May, 2021 05:51 PM
कोरोना संक्रमित हुई रुबीना दिलाइक, बोलीं- 1 महीने बाद करूंगी प्लाज्मा डोनेट

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब बिग बाॅस 14 की विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक कोरोना की चपेट में आ गई हैं। रुबीना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया के रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। 

PunjabKesari

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा पाॅजिटिविटी की तरफ ध्यान देती हूं!! अब मैं एक महीने के बाद प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। 17 दिनों के लिए खुद को घर पर ही क्वारंटाइन किया है। जो पिछले 5 से 7 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करवाएं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

रुबीना के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद से उनके फैंस काफी चिंता में है और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं एक्टर और बिग बाॅस के कंटेस्टेंट रह चुके अली गोनी ने रुबीना की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कहा है। 

PunjabKesari

बता दें रुबीना दिलाइक 'बिग बाॅस 14' का खिताब अपने नाम किया था। एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है। वहीं हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था। जिसमें वह पति अभिनल शुक्ला के साथ दिखाई दी थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। 

Related News