05 FEBTHURSDAY2026 2:16:36 PM
Nari

‘समय बदला, मैं नहीं…’7 साल बाद रिया लौट आईं सेट पर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नहीं मिला काम

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Feb, 2026 11:52 AM
‘समय बदला, मैं नहीं…’7 साल बाद रिया लौट आईं सेट पर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नहीं मिला काम

 नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लंबे समय के बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका करियर ठंडा पड़ गया था और उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। अब करीब 7 साल बाद, रिया अपनी नई ओटीटी सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।

रिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा,

“मैं सेट पर 7 साल बाद लौट रही हूं। मुझे सेट पर गए हुए इतने साल हो गए हैं और मैं आज भी वही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी।”

सुशांत केस के बाद कठिन दौर

रिया ने माना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके करियर पर असर पड़ा। उन्होंने दावा किया कि काम मिलने बंद हो गया था और उन्हें घर किराए पर लेने में भी दिक्कतें आईं। यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था। इसके बाद उन्होंने पॉडकास्ट शुरू किया, जिससे अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की। अब उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

रिया का भावनात्मक कमबैक

रिया ने अपने वीडियो में बताया, “मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ गया था लेकिन एक हिस्सा वहीं थम गया था और इंतजार कर रहा था। अब मैं यहां फिर से हूं, अपनी जिंदगी के चैप्टर-2 में।” उन्होंने यह भी कहा, “ऐसा लगता है कि जीवन वही है जो आपके साथ घटित होता है जब आप अन्य योजनाएं बनाने में व्यस्त होते हैं।” रिया की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी उनका समर्थन किया। फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर ने लिखा, “बहुत गर्व है। लव यू।” निधि परमार ने भी रिया को सपोर्ट किया।

ये भी पढें: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए चीटिंग के आरोप, हिजाब वाले वीडियो पर मचा बवाल

रिया चक्रवर्ती का करियर

रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
 उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जलेबी’ में देखा गया था। 2021 में उन्होंने इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में काम किया, लेकिन इसमें उनका रोल छोटा था। अब ओटीटी सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से रिया की बड़ी वापसी हो रही है।

‘फैमिली बिजनेस’ की कहानी

सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ में सत्ता, परिवार और विश्वासघात के इर्द-गिर्द हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखाया गया है। अनिल कपूर और विजय वर्मा भी सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह दोनों कलाकार साथ में पहली बार किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है।

फैंस और दर्शक अब रिया चक्रवर्ती के इस कमबैक को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।  

Related News