05 FEBTHURSDAY2026 12:42:26 PM
Nari

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए चीटिंग के आरोप, हिजाब वाले वीडियो पर मचा बवाल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Feb, 2026 10:46 AM
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाए चीटिंग के आरोप, हिजाब वाले वीडियो पर मचा बवाल

नारी डेस्क:  दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल और बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाए और अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है।

पति पर लगाए थे चीटिंग के आरोप

कुछ दिनों पहले चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोती हुई नजर आईं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया।
चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति किसी दूसरी महिला के साथ चैट कर रहे थे। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने चैट्स के स्क्रीनशॉट और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें युगम गेरा एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

हिजाब पहने वीडियो ने बढ़ाया विवाद

अब इसी बीच चंद्रिका दीक्षित का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी दूसरे युवक के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने हिजाब पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग यह सवाल उठाने लगे कि क्या चंद्रिका ने अपना धर्म बदल लिया है? वहीं कई यूजर्स वीडियो में चंद्रिका और उस युवक के बीच की केमिस्ट्री को लेकर भी बातें करने लगे।

ये भी पढ़ें:  उर्फी जावेद बन गईं गीता भारद्वाज? छोड़ा इस्लाम बनीं गई हिंदू

पति युगम गेरा का रिएक्शन

इन सभी आरोपों और वायरल वीडियो के बीच अब चंद्रिका के पति युगम गेरा का रिएक्शन भी सामने आया है। युगम ने कहा, “तुझे जो करना था, तूने कर लिया। मैं मानता हूं कि मेरी गलती है, लेकिन इतनी भी बड़ी गलती नहीं है। तू जो सबूत की बात कर रही है, सबूत मेरे पास भी बहुत हैं। अगर मैं अपनी पर आ गया तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। तू जो ये दुकान खोलकर बैठी है ना, ये सब मेरी बदौलत है।” युगम के इस बयान के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है और सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों को लेकर बहस तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर जारी है चर्चा

चंद्रिका दीक्षित से जुड़े ये सभी वीडियो और बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जहां कुछ लोग चंद्रिका का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स पूरे मामले को पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।  

Related News