19 APRFRIDAY2024 2:48:54 AM
Nari

फेशनिस्ता होती हैं शनिवार को जन्मी लड़कियां, जानिए इनकी खूबिया!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Nov, 2020 01:39 PM
फेशनिस्ता होती हैं शनिवार को जन्मी लड़कियां, जानिए इनकी खूबिया!

किसी की राशि, जन्म तारीख व दिन से उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ऐसे में बात हम जन्म के दिन की करें तो शनिवार को जन्मीं लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होने के साथ अपने केयरिंग व खुशमिजाज होती है। अपने इसी गुण के चलते ये जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन पैदा हुई है तो जानिए अपने अंदर की खूबियों के बारे में...

खुशमिजाज 

वैसे तो इन लड़कियों का गुस्सा नाक पर ही रहता है। मगर फिर भी ये बातों को जल्दी भुला कर नई शुरूआत करने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये परिस्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देती है। छोटी-मोटी बातों को हंस कर टाल देती है। 

फेशनिस्ता

शनिवार को जन्मीं लड़कियां फैशन के हिसाब से जीना पसंद करती है। इनके कपड़ों से लेकर जूते तक हर चीज फैशन के मुताबिक ही होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां पैसों के मामले में बहुत ही खर्चीली होती है। 

PunjabKesari

रिश्तों की अहमियत समझने वाली 

इनके लिए हर रिश्ता बेहद ही अहमियत रखता है। ऐसे में ये हर परिस्थिति में अपने साथी, घर-परिवार व दोस्तों का साथ देती है। इनके इसी नेचर से इन्हें अपने घर-परिवार से बहुत प्यार मिलता है। साथ ही इनकी दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। 

केयरिंग 

दिल की साफ होने से ये लड़कियां एक बार जिसके साथ भी रिलेशनशिप में पड़ती है। पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाती है। पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखने से ये उनके बेहद करीब होती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ काफी स्मूद चलती है। 

ज्यादा सोचने वाली

ये लड़कियां किसी भी काम को एकदम परफेक्ट करने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये हर चीज को प्लानिंग के साथ करना पसंद करती है। मगर इसके कारण इनके काम जल्दी पूरे नहीं हो पाते हैं। 

गुस्सैल 

इन लड़कियों के बारे में हम कह सकते हैं कि इनका गुस्सा नाक पर ही रहता है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले से गुस्सा हो जाते हैं। इनके इसी नेचर के चलते इन्हें बहुत बार अपने करीबियों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 

शर्मिली

शनिवार को जन्मीं लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ी शर्मिली होती है। इसी कारण ये प्यार का इजहार करने में काफी समय लेती है। इसके अलावा दिमाग तेज होने से ये सामने वाले को जल्दी ही समझ लेती है। ऐसे में ये किसी के प्यार में जल्दी नहीं पड़ती है।

PunjabKesari

तेज दिमाग की मालिक 

शनिवार के दिन जन्मीं लड़कियों का दिमाग बहुत ही तेज होता है। किसी भी समस्या को जल्दी ही सुलझाने में ये माहिर होती है। ऐसे में इनका करियर भी ऊंचाइयों को छूता है। हर काम में परफेक्ट होने से इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में काफी मान व सम्मान मिलता है। 

दिल की साफ 

इन्हें किसी का दिल दुखाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। साथ ही दिल की साफ होने से ये बातों को छुपाने की जगह सामने वाले से सीधा कहने में विश्वास रखती है। 

Related News