10 OCTTHURSDAY2024 3:53:41 PM
Nari

70 की उम्र में भी इतने जवान कैसे दिखती है रेखा? ये है ऐजलेस ब्यूटी का सीक्रेट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2024 01:48 PM
70 की उम्र में भी इतने जवान कैसे दिखती है रेखा? ये है ऐजलेस ब्यूटी का सीक्रेट

नारी डेस्क: कहा जाता है कि समय बीतने के साथ, उम्र महिला के आकर्षण को छीन लेती है और उनके चेहरे पर झलकने लगती है। हालांकि रेखा को देखकर ऐसा कहना गलत होगा। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा आज 70 वर्ष की हो गयी हैं। उन्होंने ना  केवल झुर्रियों, महीन रेखाओं और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को मात दी है, बल्कि हर बीतते साल के साथ वह और  खूबसूरत होती जा रही हैं। चलिए आज बता ही देते हैं उनकी खूबसूरती का राज।

PunjabKesari

खूब पीती हैं पानी

रेखा के लिए, जीवनशैली उन्हें फिट और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह हर दिन लगभग 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनकी त्वचा कोमल और जवां बनी रहती है। किसी और की तरह वह भी क्लींजिंग-टोनिंग-मॉइस्चराइजिंग (सीटीएम) रूटीन का पालन करती हैं। उम्रदराज यह खूबसूरत अभिनेत्री जितना संभव हो सके प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करती है।


बालों पर लगाती है दही, शहद 

उनके खूबसूरत बालों का राज है दही, शहद और अंडा। यदि आप भी रेखा जैसे सुंदर और मजबूत बाल चाहती हैं तो हफ्ते में एक बार इन तीनों चीजों को मिलाकर बालों में जरुर लगाएं। साथ ही जितना हो सके हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और नकली हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।

PunjabKesari

बेहतरीन डाइट

साउथ इंडियन होने की वजह से रेखा अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देती हैं। उन्हें खाने में दाल, सब्जी, रोटी और एक पूरा बाउल दही खाना पसंद है। रेखा रात 7:30 के बाद खाना पसंद नहीं करती। वह मैदा से बनी चीजें, डीप फ्राइड या ऑइली खाने का कम मात्रा में सेवन करती हैं।

PunjabKesari

अच्छी नींद 

 रेखा अच्छी नींद लेने पर बहुत ध्यान देती है। अच्छी और पूरी नींद लेने से ना सिर्फ आपके शरीर की थकान दूर हो जाती है बल्कि आप दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं और यही ताजगी आपके चेहरे पर दिखती है। रेखा की खूबसूरती का एक राज यह भी है। 
 

Related News